पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकांग्रेस पार्टी ने 18 प्रवक्ताओं की सूची जारी करके साफ़ कर दिया है कि केवल यही लोग पार्टी संगठन की ओर से बोलने के लिए अधिकृत हैं.
सियासी हलकों में इसे मीडिया में अलग अलग सुर में बोलने वाले नेताओं पर पार्टी की ओर से लगाई गई बंदिश के तौर पर देखा जा रहा है.
हालांकि कांग्रेस के प्रवक्ता शकील अहमद ने सफ़ाई देते हुए कहा कि ये कोई रोक नहीं है.
कांग्रेस के कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के प्रमुख अजय माकन ने पार्टी के पांच वरिष्ठ प्रवक्ताओं और 13 प्रवक्ताओं की सूची ट्विटर पर जारी करते हुए कहा है, \"केवल यही प्रवक्ता (जिनके नाम सूची में हैं) ही पार्टी की ओर से बात करने के लिए अधिकृत हैं.\"
हालांकि शकील अहमद ने इस बात से इनकार किया है कि प्रवक्ताओं के इस फेरबदल की वजह पार्टी के भीतर किसी किस्म का असंतोष है.
सामान्य कार्यकर्ताऐसी खबरें हैं कि मनीष तिवारी और राशिद अल्वी को लेकर पार्टी नेतृत्व में नाराजगी है.
पिछले दिनों दोनों ने कुछ ऐसे बयान दिए थे जोकि पार्टी की आधिकारिक लाइन के उलट थी.
इस बीच मनीष तिवारी ने ट्वीट किया है कि मैं पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता की हैसियत से काम करता रहूंगा.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक नई सूची में आनंद शर्मा, गुलाम नबी आजाद, मुकुल वासनिक, पी चिदंबरम, सलमान खुर्शीद, अभिषेक सिंघवी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीसी चाको, राज बब्बर और शशि थरूर जैसे नाम हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.