पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
रतलाम। ढाबे पर सब्जी खरीदने आए एक युवक के साथ हेड कांस्टेबल ने कुर्सी लेने की बात को लेकर मारपीट की। बीच-बचाव करने आई युवक की मां के सिर पर खुरपा मार दिया। उसके सिर से खून बह निकला। पुलिस ने महिला का पिपलौदा में प्राथमिक उपचार करवाया। सूचना मिलने पर एसपी ने हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।
- जानकारी के अनुसार गांव कीरपुरा के संकट हनुमान मंदिर पर पांच दिवसीय मेला लग रहा है। जहां रामलीला हो रही है।
- ब्यावर निवासी आशा सोलंकी अपने बेटे संजय व कन्हैयालाल के साथ रामलीला करने आई थी।
- घर पर कुछ मेहमान आ गए तो आशा ने संजय को सब्जी खरीदने के लिए ढाबे पर भेजा।
- इस दौरान उसने वहां बैठकर शराब पी रहे हैड कांस्टेबल विक्रमसिंह चौहान के पास रखी कुर्सी उठाई और उस पर बैठ गया।
- इससे गुस्साए हैड कांस्टेबल ने संजय के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। संजय ने यह बात घर जाकर अपनी मां को बताई।
- मां आशा सोलंकी उसे लेकर वापस ढाबे पर पहुंची और हेड कांस्टेबल से बेटे को पीटने का कारण पूछा।
- इस पर हेड कांस्टेबल ने संजय को फिर पीट दिया। आशा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो हेड कांस्टेबल विक्रम ने ढाबे पर पड़ा खुरपा उठाया और आशा के सिर पर दे मारा।
- आशा के सिर से खून बहने लगा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पास के अस्पताल में आशा का इलाज करवाया।
- एसपी अमित सिंह ने कहा प्रधान आरक्षक विक्रमसिंह चौहान को सस्पेंड करके लाइन अटैच कर दिया है।
हेड कांस्टेबल को बड़वानी पेशी पर भेजा था
- सीएसपी आशुतोष बागरी ने कहा प्रधान आरक्षक विक्रमसिंह जावरा सिटी थाने में पदस्थ है।
- उसे बड़वानी पेशी पर भेजा था। सोमवार दोपहर थाने में आमद देना थी लेकिन नहीं आया।
- वह समीप ढाबे पर दोस्तों के साथ गया था। वहां दोनों पक्षों में मारपीट हुई, इसलिए दोनों का मेडिकल करवाया है।
- मामला जांच में है। खुरपा नहीं बल्कि बड़ी चम्मच से वार हुआ है।
- थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अमित तौलानी मामले की जांच कर रहे हैं। कहना है अभी हम जांच कर रहे हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.