पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. पुलिस मुख्यालय ने 67 हजार से ज्यादा कॉन्स्टेबलों की प्रदेश स्तर पर वरिष्ठता निर्धारित करने की तैयारी कर ली है। इसके तहत अबकॉन्स्टेबल स्तर के पुलिसकर्मियों की हैडकांस्टेबल पद पर पदोन्नति रेंज व जिला स्तर पर न होकर प्रदेश स्तर पर ही होगी। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने एडीजी भूपेन्द्र सिंह यादव, राजीव शर्मा, डीसी जैन, भूपेन्द्र दक समेत अन्य एडीजी स्तर के अफसरों की कमेटी बनाई है।
- दरअसल, डीजीपी ओपी गल्होत्रा के निर्देश पर आरएसी में तैनात कॉन्स्टेबलों की वरिष्ठता निर्धारित की गई थी। आरएसी की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस में तैनातकॉन्स्टेबलों की वरिष्ठता भी प्रदेश स्तर पर करने का निर्णय लिया था। जिला स्तर पर वरिष्ठता तय होने से पुलिसकर्मियों का बैच समान होने के बाद भी अलग-अलग जिले में पोस्टिंग होने के कारण पदोन्नति अलग-अलग समय में होती है।
- राजस्थान में 861 पुलिस थाने है। कॉन्स्टेबल की स्वीकृति नफरी 79386 पदों पर 67500 पदों पर पुलिसकर्मी तैनात है। जबकि हैडकांस्टेबल के 13666 पदों पर 11365 पुलिसकर्मी तैनात है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.