कांसलवासियों ने ज्वाॅइट एक्शन कमेटी गठित की
{सभी निर्माण को 90 दिनों में हटाने के आदेश दिए हुए हैं
सुखना के नजदीक कैचमैंट एरिया मे बने सभी निर्माण को 90 दिनों में हटाने के आदेशों पर पंजाब और हरियाणा द्वारा सुनवाई के दौरान जस्टिस राजीव शर्मा तथा हरिन्द्र सिंह सिद्दू ने 2 मार्च को अपने फैसले दिए गए थे, जिस पर कांसल मे सभी कांसलवासियों ने ज्वाइंट एक्शन कमेटी कांसल का गठन किया गया।
इस कमेटी मे अर्जुन सिंह कांसल, कृष्ण लाल, इकबाल सिंह सैणी, दलीप घई, हरजोत सिंह ओबेराय, संजय संजय शर्मा, रवनीत बैंस, अमन मग्गू, पीएस भींडर, अजय सिंह ठक्कर तथा इस टीम में चार सीनियर एडवोकेट को विशेष तौर पर रखा गया, जिसमें नरेन्द्र कुमार बांका, पवन शर्मा, अनिल गर्ग तथा रणदीप सिंह खैरा आदी शामिल किए गए हैं। जो पंजाब और हरियाणा द्वारा किए गए इस फैसले के बारे मे कांसलवासियों को राहत दिलाने में सहायता करेंगे। इस ज्वाइंट एक्शन कमेटी कांसल की पहली मीटिंग खरड़ के विधायक कंवर संधू के सुखना एंकलेव के कोठी नम्बर-248 में 14 मार्च को सुबह 11 बजे हो रही है, जिसमें आगे की रणनिति तय की जाएगी।