कंज्यूमर एसोसिएशन के पदाधिकारी को दिल्ली में किया गया सम्मानित
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एवं सेंट्रल मिनिस्ट्री आॅफ कंज्यूमर अफेयर्स ने दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर का उपभोक्ता संरक्षण संबधित प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। इस शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से कुल 28 पार्टिसिपेंट्स को उपभोक्ता संबंधित जागरूकता, सरंक्षण, जन कल्याण एवं शिक्षा में योगदान के मूल्यांकन के आधार पर चुना गया। नॉर्थ इंडिया से कंज्यूमर एसोसिएशन, पंचकूला के संस्थापक प्रधान एन.सी. राणा और महासचिव वी.के. शर्मा को उनके उपभोक्ता जागरूकता, सरंक्षण और कार्यशैली के निशुल्क योगदान के आधार पर विशेष रूप से मनोनीत किया गया। इस प्रशिक्षण में संस्थान के प्रोफेसर डॉ. सुरेश मिश्रा और उनकी फैकल्टी टीम ने उपभोक्तावाद के विभिन्न पहलुओं जैसे उपभोक्तावाद में एनजीओ की भूमिका, मिलावटखोरी, भ्रमित विज्ञापन, बैंकों व इंश्योरेंस की धोखाधड़ी, मेट्रोलॉजी की जानकारी, मेडिकल नेगलिजेंस व साइबर क्राइम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया। कंज्यूमर एसोसिएशन, पंचकूला के प्रधान एनसी राणा और महासचिव वी.के. शर्मा को मिलावटखोरी और भ्रमिक विज्ञापन पर बतौर ग्रुप लीडर व्याख्यान करने का मौका दिया गया। एनसी राणा ने कहा कि भोजन में मिलावट समाज के लिए खतरा है। सरकार यदि वास्तव में मिलावट को रोकने के लिए दृढ़ संकल्प हो जाए तो इसमें कोई दो राय नहीं कि इस पर रोक न लग सके। आवश्यकता ठोस नीति बनाने और उसके उचित क्रियान्वयन की है।