पेयजल आपूर्ति बाधित उपभोक्ता हुए परेशान
मुरी| मुरी शहरी जलापूर्ति योजना में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसका मुख्य कारण है मोटर एवं समरबेल में तकनीकी खराबी का आना साथ ही मोटर द्वारा जोर जोर से आवाज निकलना भी इसका एक कारण है। संचालन समिति द्वारा कई बार इसकी मरम्मति की गई है। परन्तु एक दो माह सही चलने के उपरांत पुनः मोटर का खराबी होना समिति भी इसको लेकर काफी हलाकान है। समिति के पास कोई फंड नहीं कि बार बार 10-15 हजार खर्च कर बनाते रहे। विभाग को सूचना होने के उपरांत चुप्पी साधे हुए है। कम से कम विभाग को यहां आकर वस्तु स्थिति के बारे में जानकारी लेना चाहिए पर ऐसा नहीं देखा जा रहा है। ज्ञात हो कि मोटर के खराब हुए सप्ताह भर होने को है, पानी आपूर्ति बंद है पानी के लिए मुरी लगाम, बड़ा मुरी कांसी डीह, सिंगपुर के लोग पानी के लिए परेशान व त्रस्त है कभी भी उनका गुस्सा सड़क पर आ सकता है। उपभोक्ता गण गोलबन्ध हो रहे है। विभाग को इस बात पर ध्यान देना चाहिए किंतु दुभार्गय इस बात का है कि विभाग चुप्पी साधे हुए है और न ही कोई सकारात्मक कदम उठाया जा रहा है। सोच व परे की बात है। सिर्फ अखबारों में बड़ा बड़ा इश्तिहार देखने को मिलता है कि क्षेत्र में पानी की समस्या नहीं होने दी जायेगी।