पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंवडोदरा। शहर के एक कांट्रैक्टर ने यहां बुधवार को सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने से पहले कांट्रैक्टर ने अलविदा वाट्सएप ग्रुप बनाया, जिसमें उसने कुछ बिल्डरों और कंपनी के विश्वासपात्र कर्मचारियों को एड किया। ग्रुप में लिखा - मैं अपनी पत्नी के साथ सुसाइड कर रहा हूं। हालांकि पत्नी बच गई। उसका एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। कांट्रैक्टर को शहर के कुछ बिल्डरों से 5 करोड़ रुपए लेने थे। पर कोई वापस नहीं कर रहा था।
जहर पीकर साले को फोन किया…
शहर के गोरवा लक्ष्मीपुरा रोड के शिवालय बंगलोज में रहने वाले 40 वर्षीय कांट्रैक्टर अल्पेश कुमार विनुभाई ठक्कर पत्नी हीना बेन के साथ घर से निकले। समालाया रोड पर पहुंचने पर वहां स्थित मेलडी माता के मंदिर के पास कार पार्क कर दोनों ने जहर पी लिया। इसके बाद अल्पेश ने ही अपने साले हिमांशु को फोन करके पत्नी के साथ जहर पीने की जानकारी दी। इससे हिमांशु तुरंत अपने रिश्तेदारों समेत वहां पहुंचा। इस समय पति-पत्नी दोनों को होश था। इस दौरान अल्पेश ने बताया कि उसे बिल्डरों से उन्हें 5 करोड़ रुपए लेने हैं। लेकिन यह राशि न मिलने से वे टेंशन में हैं। इसलिए सुसाइड का सहारा लेना पड़ा। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां अल्पेश की मौत हो गई। हीना की हालत गंभीर है। कांट्रैक्टर की एक 10 साल की बेटी और 7 साल का बेटा है।
अलविदा वाट्सएप ग्रुप में क्या लिखा
जय श्री कृष्णा, मैं पिछले काफी बरसों से कंस्ट्रक्शन लाइन में हूं। काफी समय से आपकी कंपनी में काम करता रहा। 1. डी.आर.अग्रवाल 2. सापोरजी पालनजी 3. एक्वाफील पोलीमर 4. क्यूब इंजीनियरिंग 5. कसाटा होमटेक (आई) प्राइवेट लिमिटेड 6. अंबाणी बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड 7. अक्षर ग्रुप, अक्षर पेवेलियन 8. अक्षर पब्लिक स्कूल 9. एनआरएस ग्रुप ऐसी तमाम कंपनियों में मेहनत से काम किया। मेरे कई पेमेंट इनसे निकलने हैं। सभी वादे पर वादा कर रहे हैं। कोई एक रुपया भी देने को तैयार नहीं है। इन कर्जों के ब्याज भरकर आप लोगों की साइट पर काम किया है। बहुत सा ब्याज चढ़ गया है। अभी भी केवल ब्याज ही भर रहा हूं। अब मेरी कैपिसिटी का अंत आ गया है। मैं अपनी धर्मपत्नी के साथ सुसाइड कर रहा हूं। किसी कारणवश किसी का दिल दुखाया हो, तो मुझे माफ करना। आप सभी जानते हैं कि मैं आपसे क्या मांग रहा हूं। ग्रुप से लेफ्ट होकर भी कुछ होने वाला नहीं है। मेरे कर्मों की सजा मुझे मिल गई है। आप लोगों के कर्मों की सजा भी आप भोगेंगे। मेरे साथ जो हुआ है, वह किसी और के साथ न हो, इसका ध्यान रखना। बस इतना ही कहना चाहता हूं। जय मां हिगलाज, जय मां मेलडी...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.