पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ठेकेदार ने पत्नी-बच्चों को ससुराल पहुंचा लगा ली फांसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलकापुरी (रातू रोड) के धाेबी मुहल्ले में शुक्रवार की देर रात एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मिथिलेश वर्मा ठेकेदारी करता था। वह अपनी प|ी और बच्चों के साथ घर में रहता था। सुखदेवनगर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मिथिलेश का लालपुर में ससुराल है। शुक्रवार की देर शाम उसकी प|ी ने मायके जाने की इच्छा जताई। वहां उसे पड़ाेस में आयोजित एक पार्टी में शामिल होना था। मिथिलेश उसे और बच्चों को लालपुर स्थित अपने ससुराल में पहुंचाकर लौट आया। घर में वह अकेला था, देर रात में उसने फांसी लगा ली।

प|ी-बच्चे लौटे तब घटना का पता चला

प|ी और बच्चे शनिवार की सुबह लौटे, तो देखा कि मिथिलेश अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ है। यह देखकर वे लोग रोने लगे। आवाज सुनकर पड़ोसी जुटे इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा। पुलिस को जांच में अबतक आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। परिवार के किसी भी सदस्य या अन्य किसी से कोई विवाद भी सामने नहीं आया है। एेसे में आशंका जताई जा रही है कि पैसे के तनाव में मिथिलेश ने आत्महत्या की होगी। हालांकि, पुलिस ने उसकी प|ी के बयान पर यूडी केस दर्ज कर किया है।

मिथिलेश वर्मा
खबरें और भी हैं...