पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा नाथूराम गोडसे का जन्म दिन मनाने को लेकर शनिवार को महासभा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। महासभा द्वारा होशंगाबाद रोड स्थित आरआरएल तिराहे पर गोडसे की तस्वीर रखकर शर्बत बांटा जा रहा था। तस्वीर पर माल्यार्पण करके जब आरती उतारी जा रही थी, उसी वक्त कांग्रेस नेता कृष्णा घाड़गे कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंच गए। इनके बीच विवाद हुआ।
लोगों ने लगाए नारे
घाड़गे ने तर्क रखे कि गोडसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का हत्यारा है, आप कैसे इनका जन्म दिन मना सकते हैं। महासभा के आइटी सेल के प्रभारी पीके तिवारी का तर्क रहा कि गोडसे महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री थे। इसी बीच वहां मौजूद लोगों के बीच नारे लगाने की होड़ सी लग गई। घाड़गे ने एसपी साउथ राहुल लोढ़ा को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस बल पहुंचा और महासभा के पदाधिकारियों को वहां से हटा दिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.