पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Controversy With Franchisees And Police Administration During IPL Matches

मंत्री ने गेट बंद कराया, अब स्कूल ने एमपीसीए से प्रति मैच पार्किंग के 25 हजार व जीएसआईटीएस ने मांगे 10 हजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर.   आईपीएल मैच को लेकर फ्रेंचाइजी का विविध स्तर पर शुरू हुए विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रीमियम टिकट नहीं मिलने से नाराज हुए  स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह का खामियाजा अब एमपीसीए को उठाना पड़ रहा है। होलकर स्टेडियम से लगे विवेकानंद स्कूल ने पहले मंगलवार को स्टेडियम का प्रवेश द्वार संध्या अग्रवाल को बंद करा दिया और अब एमपीसीए को प्रति मैच 25 हजार रुपए पार्किंग शुल्क भी जमा कराने का पत्र भेज दिया है। इसमें कुल एक लाख रुपए जमा कराने के लिए कहा गया है।

 

पत्र में कहा है कि स्कूल में पार्किंग व्यवस्था की गई थी, इसका शुल्क आप जल्द जमा कराएं। स्कूल प्रिंसिपल राजीव मकवानी ने पत्र भेजने की पुष्टि की है। वहीं एसजीएसआईटीएस ने भी अपने यहां पार्किंग व्यवस्था करने के एवज में प्रति मैच 10 हजार रुपए की मांग की है। इसके लिए उन्होंने भी फ्रेंचाइजी और एमपीसीए को पत्र भेज दिया है।

 

टिकट नहीं मिलने पर परेशान करने वाला व्यवहार सिर्फ इंदौर में दिखा : फ्रेंचाइजी
- फ्रेंचाइजी का आरोप है कि बेंगलुरू मैच के दौरान पुलिस ने हमारे सीओओ अनंत सरकारिया को उठाने की धमकी दी।
- फ्रेंचाइजी के सीईओ सतीश मेनन ने कहा कि आखिर को-ऑनर प्रीति जिंटा और मोहित बर्मन ने एसपी अवधेश गोस्वामी को कह दिया था कि हमें गिरफ्तार कर लीजिए।
- कई जगह मैच खेले हैं, लेकिन टिकट मांगने और नहीं मिलने पर परेशान करने वाला व्यवहार इंदौर में देखा।
- पुलिस ने स्टेडियम के बाहर होटल की गाड़ी रोक दी, भोजन नहीं ला सके, खाना खराब हो गया।
 
एसपी बोले- होमग्राउंड बदलना चाहती किंग्स इलेवन हार का ठीकरा सिस्टम पर फोड़ रही
- इन आरोपों पर एसपी गोस्वामी ने कहा किंग्स इलेवन यहां तीन मैच हार चुकी है। वह यहां होमग्राउंड नहीं रखना चाहती है, इसलिए हार का ठीकार पुलिस-प्रशासन पर फोड़ रही है। 
- प्रीति जिंटा और हमारा कोई आमना-सामना नहीं हुआ। सारे आरोप यहां से जाने के बाद बेवजह लगाए जा रहे हैं। 
- गोस्वामी ने कहा कि होटल की गाड़ियां दोपहर में देरी से आई, जबकि 12 बजे तक का ही समय था, इसके बाद हमे स्टेडियम की सघन जांच करना थी, 30 हजार लोगों की जान खतरे में नहीं डाल सकते, भले फ्रेंचाइजी को बुरा लगे।
 
व्यवस्था को लेकर फ्रेंचाइजी को लिखी चिट्‌टी केे बाद बढ़ा विवाद
यह भी सामने आया है कि एसपी गोस्वामी ने बेंगलुरु मैच के कुछ दिन पहले फ्रेंचाइजी को सख्त चिट्ठी लिखकर कहा था कि बेंगलुरू मैच के दौरान स्टेडियम जैम पैक रहेगा, लेकिन अभी तक पार्किंग व ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर व्यवस्थि साइनेज नहीं लगाए गए हैं, ऐसे में कोई घटना हुई तो जिम्मेदारों पर पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। वहीं हुआ भी और 14 मई को मैच के दौरान दो घंटे तक ट्रैफिक जमा रहा, जिसे लेकर पुलिस ने नाराजगी जाहिर की थी।
खबरें और भी हैं...