पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंडेहरी\पटना. देश सिर्फ कल-कारखानों और सडकों से नहीं बनता, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान करने वालों से बनता है। उक्त बातें राज्य के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शुक्रवार को जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कोलेज एंड हॉस्पीटल परिसर में कहीं। वे एनएमसीएच के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसके पूर्व राज्यपाल ने प्रस्तावित गोपाल नारायण सिंह विश्व विद्यालय के प्रशासनिक भवन का उदघाटन भी किया। इसके बाद आयोजित दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। कहां कि चिकित्सक का पेशा सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्य है। यहां से निकल कर सभी का स्थान इंसान और भगवान भगवान के बीच के का है। कामयाब हों और लोगों की सेवा करें। कहा कि देश उनसे बनता है जो शिक्षा-चिकित्सा समेत कई क्षेत्रों में काम करते हैं, उन्होंने इसके लिए कई उदाहरण भी दिया।
गोपाल नारायण सिंह ने कहा- शिक्षा के क्षेत्र में दिखेगा बड़ा बदलाव
राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि राज्यपाल बिखरी हुई शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त कर रहे हैं। बड़ा बदलाव इस क्षेत्र में शीघ्र दिखेगा। हम लोग को शिक्षित करने के लिए प्रेरणा दे रहे हैं। बिहारियों पर निर्भर है कि वे इनसे कितना लाभ लेते हैं। कहा कि गरीब प्रदेश के हो, पैसा कमाना भी तुम्हारा फर्ज है, खर्च किया है। इधर, सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि जो पढ़ाई की है, जो क्षेत्र चुना है व सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं है। देश और समाज की सेवा करें, उच्च मानकों को प्राप्त करें।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.