पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • New Delhi News Coronavirus 16 Thousand Tickets Sold For The Match Amid Fears Of Rain

कोरोनावायरस-बारिश की आशंका के बीच मैच के 16 हजार टिकट बिके

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
22 हजार दर्शक क्षमता है स्टेडियम की, अंतिम 10 में से 8 मैच हमने जीते हैं

बैडमिंटन: सिंधु ने मैच 21-14, 21-17 से जीता

पीवी सिंधु ने इंग्लैंड ओपन में जीत के साथ आगाज किया है। सिंधु ने पहले राउंड में अमेरिका की बेईवेन झेंग को 21-14, 21-16 से हराया। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह 10वीं भिड़ंत थी। सिंधु ने छठी बार झेंग को हराया। मैच में सिंधु ने अच्छी शुरुआत की। पहले गेम में वे 11-9 से आगे थीं। इसके बाद 17-14 से बढ़त बनाने के बाद सिंधु ने गेम 21-14 से जीत लिया। दूसरे गेम में दोनों के बीच अच्छी भिड़ंत देखने को मिली। 16-16 की बराबरी के बाद सिंधु ने लगातार 4 पॉइंट जीते। सिंधु अब कोरिया की सुंग ह्यनू से भिड़ेंगी। दूसरी ओर चीन के चेन लॉन्ग ने किदांबी श्रीकांत को 21-15, 21-16 से हराया। मैच 43 मिनट तक चला। वहीं मिक्स्ड डबल्स में प्रणव चोपड़ा और सिक्की रेड्डी की जोड़ी पहले राउंड में हार गई।

मलान ने शतक लगाकर टीम में जगह बनाई


{मलान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। इसके बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीकी टीम में 16वें खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया। इसके अलावा स्मट्स ने भी अपने प्रदर्शन से ध्यान खींचा है। कप्तान डीकॉक, डू प्लेसिस और क्लासेन टीम के अहम खिलाड़ी हैं।


बुमराह-भुवनेश्वर ने 31 मैच में जीत दिलाई है


{भुवनेश्वर और बुमराह अब तक 41 वनडे में साथ उतर चुके हैं। इसमें से टीम ने 31 में जीत हासिल की है और सिर्फ 10 में हार मिली है। ऐसे में यह जोड़ी एक बार फिर हमारे लिए अहम साबित हाे सकती है। चहल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7 मैच में 20 विकेट लिए हैं। यह उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन है।

दो ऑलराउंडर के साथ टीम उतर सकती है


{न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया ने दो मैच 290+ रन बनाने के बाद हारे। इस कारण पहले मैच में टीम दो ऑलराउंडर जडेजा और हार्दिक पंड्या को उतार सकती है। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल और बुमराह बतौर गेंदबाज उतर सकते हैं। ऐसे में मनीष पांडे को एक बार बाहर बैठना पड़ेगा।

पंड्या पर होगी नजर, अंतिम सीरीज दक्षिण अफ्रीका ने जीती


भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे में 0-3 से हार मिली थी। बैक लोअर इंजरी के कारण वर्ल्ड कप के बाद पहली बार हार्दिक पंड्या कोई वनडे मैच खेलेंगे। शिखर धवन भी टीम में वापस आ गए हैं। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी सीरीज से वापसी कर रहे हैं। इस साल टीम इंडिया हालांकि टेस्ट चैंपियनशिप और टी20 पर अधिक ध्यान दे रही है। दोनों के बीच अंतिम 10 वनडे मैच की बात की जाए तो भारत ने 8 जबकि दक्षिण अफ्रीका ने दो मैच जीते हैं। अंतिम बार भारतीय दौरे पर दक्षिण अफ्रीका ने हमें सीरीज में 2-3 से हराया था।

गेंदबाजों ने हवा का उपयोग किया, हम शॉर्ट बॉल के खराब खिलाड़ी नहीं: रहाणे

मुंबई| टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि हम न्यूजीलैंड में शॉर्ट बॉल पर खराब शॉट के कारण नहीं हारे। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने हवा का अच्छा उपयोग किया। टीम न्यूजीलैंड में दोनों टेस्ट हार गई थी। रहाणे ने कहा कि मेलबर्न में हमने अच्छा खेल दिखाया। हमने सभी शॉर्ट बॉल खेली। एक खराब मैच से आप किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकते।

इंडिया बैडमिंटन ओपन में दर्शक नहीं जा सकेंगे, वर्ल्ड-11 का मैच टला

एजेंसी | नई दिल्ली

इंडिया बैडमिंटन ओपन में कोई दर्शक नहीं जा सकेंगे। कोरोनोवायरस के कारण बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने यह फैसला किया है। टूर्नामेंट के मुकाबले 24 से 29 मार्च तक दिल्ली में होने हैं। यह टोक्यो ओलिंपिक क्वालिफिकेशन के लिहाज से महत्वपूर्ण इवेंट है। एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया ने कहा कि सुरक्षा को देखते हुए हमने यह निर्णय लिया है। खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। 19 से 22 मार्च तक होने वाला इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट भी टाल दिया गया है। इस बीच बांग्लादेश बोर्ड ने 21 और 22 मार्च को वर्ल्ड-11 अौर एशिया-11 के बीच होने वाले दो टी20 मैच को भी टाल दिया है। इस बीच दुबई में 26 मार्च से होने वाली आईसीसी की बैठक पर भी संशय है।

रणजी ट्रॉफी: सुदीप और मनोज ने बंगाल को संभाला, सौराष्ट्र अभी भी मजबूत स्थिति में

एजेंसी | राजकोट

सुदीप चटर्जी (47*) रणजी ट्राफी फाइनल में बंगाल को संभालने में जुटे हैं। सौराष्ट्र के पहली पारी में 425 रन के जवाब में बंगाल ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर तीन विकेट पर 134 रन बना लिए थे। टीम अभी भी 291 रन से पीछे है। मैच के तीसरे दिन सौराष्ट्र ने पहली पारी में 8 विकेट पर 384 रन से आगे खेलना शुरू किया। उनादकट (20) और धमेंद्रसिंह (33*) ने अंतिम विकेट के लिए 38 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। अाकाश दीप ने चार विकेट लिए। जवाब में बंगाल की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सुदीप कुमार (26) और अभिमन्यु (9) 35 रन के कुल स्कोर पर आउट हो गए। सुदीप ने तीसरे विकेट के लिए मनोज तिवारी (35) के साथ 89 रन की साझेदारी की। रिद्धिमान साहा चार रन बनाकर खेल रहे हैं। चौथे दिन दोनों टीमें पहली पारी में बढ़त लेना चाहेंगी।

बॉक्सिंग: मनीष कौशिक ने 9वां कोटा दिलाया, हमारा ओलिंपिक बेस्ट भी

भास्कर न्यूज | अम्मान

बॉक्सर मनीष कौशिक ने हमें 9वां ओलिंपिक कोटा दिलाया। यह हमारा ओलिंपिक इतिहास का सबसे बेस्ट प्रदर्शन है। इसके पहले 2012 में 8 खिलाड़ियों ने क्वालिफाई किया था। एशियन क्वालिफायर के 63 किग्रा वेट कैटेगरी के बॉक्स ऑफ के मुकाबले में मनीष ने कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप और नंबर-2 ऑस्ट्रेलिया के हेरिसन गारसाइड को 4-1 से हराया। इस वेट कैटेगरी से 6 खिलाड़ियों को ओलिंपिक कोटा मिला। महिला कैटेगरी में मेरीकॉम (51), सिमरनजीत (60), लवलीना (69) और पूजा रानी (75) जबकि पुरुष कैटेगरी से अमित पंघाल (52), विकास कृष्णन (69), आशीष कुमार (75) और सतीश कुमार (+91) ने कोटा हासिल किया था। आंख पर चोट के कारण विकास फाइनल से हट गए और उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा जबकि सिमरनजीत फाइनल में हार गईं। मनीष और हेरिसन के बीच काफी संघर्ष हुआ। हेरिसन के चेहरे से खून गिर रहा था। 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में हेरिसन ने मनीष को हराया था। मनीष ने कहा कि मेरा ओलिंपिक का सपना पूरा हो गया। वहीं 81 किग्रा कैटेगरी के बॉक्स ऑफ में सचिन कुमार हार गए।

चैंपियंस लीग: जोसिप के चार गोल से अटलांटा क्वार्टर फाइनल में, 7 साल बाद किसी खिलाड़ी ने नॉकआउट राउंड में 4 गोल किए

लिपजिग ने टॉटेनहम को 3-0 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई

एजेंसी | मैड्रिड

इटैलियन क्लब अटलांटा ने चैंपियंस लीग फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। टीम ने राउंड-16 के दूसरे लेग में स्पेनिश क्लब वेलेंसिया को 4-3 से हराया। पहला लेग टीम ने 4-1 से जीता था। इस तरह से टीम ओवरऑल 8-4 से विजेता बनीं। मैच में जाेसिप इलिसिच ने चार गोल किए। 7 साल बाद किसी खिलाड़ी ने नॉकराउंड राउंड के मैच में चार गोल किए। वे ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी हैं। इसके पहले लियोनेल मेसी, मारियो गोमेज और रॉबर्ट लेवानडोवस्की ऐसा कर चुके हैं। एक अन्य राउंड-16 के मुकाबले में आरबी लिपजिग ने टॉटेनहम को 3-0 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई। मैच में अटलांटा ने अच्छी शुरुआत की। तीसरे मिनट में जोसिप ने पेनल्टी पर गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद मेजबान वेलेंसिया ने वापसी की। 21वें मिनट में केविन गेमिरो ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 43वें पेनल्टी पर एक बार फिर जोसिप ने गोल कर अटलांटा को बढ़त दिलाई। 51वें मिनट में गेमिरो और 67वें मिनट में टोरेस ने गोल कर वेलेंसिया को 3-2 से आगे कर दिया। इसके बाद जोसिप ने 71वें और 82वें मिनट में गोल कर टीम को 4-3 की अजेय बढ़त दिलाई। वे लीग में हैट्रिक गोल करने वाले स्लोवानिया के पहले खिलाड़ी बने।

टी20 सेमीफाइनल में रिजर्व डे नहीं था


पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड का आयोजन किया गया था। 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण नहीं खेला जा सका था। टेबल में टॉप पर रहने के कारण भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई थी। इसके बाद कई विशेषज्ञों ने आईसीसी की आलोचना करते हुए कहा था कि सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे होना चाहिए था। वनडे वर्ल्ड कप के नॉकआउट यानी सेमीफाइनल और फाइनल दोनों के लिए रिजर्व डे रखा गया है। पिछले साल पुरुष वनडे वर्ल्ड कप में भी सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया था।


महिला वर्ल्ड कप: अगले साल 6 फरवरी से आगाज, 8 टीमों के बीच 31 मैच; सेमीफाइनल-फाइनल के लिए रिजर्व डे भी

भास्कर न्यूज | दुबई

आईसीसी ने अगले साल न्यूजीलैंड में होने वाले महिला वनडे वर्ल्ड कप का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 6 फरवरी से शुरुआत होगी। 7 मार्च को फाइनल होगा। टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें उतरेंगी। अब तक चार टीम ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका क्वालिफाई कर चुकी हैं। भारत और पाक के बीच पिछले साल नवंबर में होने वाली सीरीज पर आईसीसी की ओर से कोई फैसला नहीं हुआ है। सीरीज के बाद 5वीं टीम पर फैसला होगा। जबकि तीन टीम का फैसला जुलाई में होने वाले क्वालिफायर से होना है।

क्रिकेट: बांग्लादेश ने टी20 में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया, सीरीज 2-0 से जीती

एथलेटिक्स: जैवलिन खिलाड़ी शिवपाल ने 85.47 मी. थ्रो किया, ओलिंपिक का टिकट

फुटबॉल: मेसी वर्ल्ड कप क्वालिफायर के लिए अर्जेंटीना टीम में, 26 को पहला मैच

शतरंज: हरिका को स्टीफानोवा ने हराया, आठ राउंड के बाद सातवें नंबर पर पहुंचीं

सिंधु ऑल इंग्लैंड ओपन के दूसरे राउंड में, श्रीकांत बाहर

ओलिंपिक में 13 वेट कैटेगरी को शामिल किया गया है

2020 टोक्यो ओलिंपिक में पुरुष वर्ग में 8 कैटेगरी जबकि महिला वर्ग में 5 कैटेगरी को शामिल किया गया है। हमें 9 कैटेगरी का टिकट मिल चुका है। महिला कैटेगरी में 57 किग्रा जबकि पुरुष कैटेगरी में 57, 81, 91 किग्रा के कोटे बाकी हैं। अब मई में वर्ल्ड क्वालिफाइंग इवेंट में हमारे खिलाड़ी उतरेंगे।

जाेसिप गोल

लिपजिग भी पहली बार क्वार्टर फाइनल में

जर्मन क्लब आरबी लिपजिग ने इंग्लिश क्लब टॉटेनहम को दूसरे लेग में 3-0 से हराया। पहले लेग टीम ने 1-0 से जीता था। इस तरह से टीम 4-0 से विजयी रही। टीम पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। लिपजिग की ओर से सेबिट्जर ने दो जबकि फोर्सबर्ग ने एक गोल किया। टीम लीग के क्वार्टर में पहुंचने वाली जर्मनी की 8वीं टीम है।

26 करोड़ रु. की प्राइज मनी, पिछली बार से 11 करोड़ ज्यादा

{टूर्नामेंट में कुल 26 करोड़ की प्राइज मनी दी जाएगी, जो 2017 के मुकाबले 11 करोड़ ज्यादा है। आईसीसी ने सीईओ ने मनु साहनी ने कहा कि महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसी चरण में हमने प्राइज मनी को बढ़ाने का फैसला किया गया है।

6 मैदानों पर होंगे कुल 31 मुकाबले, 7 मैच हैमिल्टन में

{30 दिन में कुल 31 मुकाबले होने हैं। मुकाबले 6 मैदान ऑकलैंड, हैमिल्टन, तारुंगा, वेलिंगटन, क्राइस्टचर्च और डुनेडिन में खेला जाएगा। सबसे ज्यादा 7 मैच हैमिल्टन में खेला जाएगा। वहीं सबसे कम दो मैच ऑकलैंड में होगा। डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड पहले मैच में 7 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।

सभी टीमें 7 लीग मैच खेलेंगी, टॉप-4 टीम सेमीफाइनल में

{वर्ल्ड कप खेलने वाली 8 टीमें लीग राउंड में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। यानी हर टीम को 7 लीग मुकाबले खेलने को मिलेंगे। टॉप-4 टीम सेमीफाइनल में जाएगी। पहला सेमीफाइनल 3 मार्च को जबकि दूसरा सेमीफाइनल 4 मार्च को खेला जाएगा। फाइनल 7 मार्च को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 6 बार खिताब जीता

अब तक 11 बार वर्ल्ड कप खेला गया है। ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा छह बार जबकि इंग्लैंड ने चार बार खिताब जीता है। न्यूजीलैंड भी एक बार चैंपियन बनीं। भारतीय टीम दो बार 2005 और 2017 में फाइनल में पहुंचीं लेकिन दोनों बार हार गई। पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी भारतीय टीम को हार मिली थी।

सीरीज पर बीसीसीआई फैसला नहीं कर सका है

आईसीसी ने 2017 से महिला चैंपियनशिप की शुरुआत की। इसमें 8 टीम को जगह मिली थी। सभी टीमों को 3 मैचों की 7 सीरीज खेलनी थी। इसके बाद टॉप-4 टीम और मेजबान न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप का टिकट मिलना था। टॉप-3 ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और मेजबान न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। यदि भारत और पाक सीरीज का आयोजन बीसीसीआई नहीं करता है तो पाक को छह पॉइंट मिल जाएंगे और वह क्वालिफाई कर जाएगी। इसके बाद भारत को क्वालिफायर खेलना होगा। चैंपियनशिप में भारत 20 पॉइंट के साथ चौथे, पाक 16 पॉइंट के साथ पांचवें पर है।

चार टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं, भारत या पाकिस्तान की सीरीज के बाद 5वीं टीम पर फैसला


एजेंसी | धर्मशाला

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे गुुरुवार को धर्मशाला में खेला जाएगा। कोरोनावायरस के खतरे और धर्मशाला में बारिश की आशंका के बीच अब तक 16 हजार टिकट बिक चुके हैं। स्टेडियम की दर्शक क्षमता 22 हजार है। हालांकि अभी तक इसमें ऑनलाइन टिकट के आंकड़े शामिल नहीं हैं। हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी ने बताया कि हमने करीब 16 हजार टिकट बेचे हैं। यहां इंटरनेशनल मैच को लेकर टिकट की डिमांड रहती है, लेकिन कोरोनावायरस के कारण कमी आई है। अधिकारी ने कहा, ‘विदेशों के करीब 1 हजार फैंस कोरोनोवायरस के कारण नहीं आ रहे। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के भी फैंस बड़ी संख्या में यहां आते हैं। लेकिन इस बार इसमें भी कमी आई है।’ दक्षिण अफ्रीका से भी कोई पत्रकार इस बार नहीं आया है। आयोजकों की ओर से स्टेडियम के अंदर और बाहर कोराेनावायरस को लेकर होर्डिंग्स लगाए गए हैं। मैच में बारिश के भी खलल डालने की संभावना है। पिछले साल सितंबर में यहां बारिश के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी। इस बीच बीसीसीआई मेडिकल टीम ने भी कोरोनावायरस को लेकर खिलाड़ियों के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसके अनुसार खिलाड़ियों को रेस्टोरेंट में खाने, फैंस से हाथ मिलाने और फोन से सेल्फी लेने पर मनाही है।

12

नई दिल्ली, गुरुवार, 12 मार्च, 2020

प्रैक्टिस सेशन के दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ी।

वनडे सीरीज }भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला मैच आज धर्मशाला में

 की दुनिया**

लिटन दास

ढाका| बांग्लादेश ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया। इसके साथ टीम ने दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली। जिम्बाब्वे ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 119 रन बनाए। ब्रेंडन टेलर ने नाबाद 59 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने लक्ष्य को 15.5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। लिटन दास 60 और सौम्य सरकार 20 रन बनाकर नाबाद रहे।

जोहानिसबर्ग| भारतीय जैवलिन थ्रो खिलाड़ी शिवपाल सिंह ने ओलिंपिक कोटा हासिल कर लिया है। वे कोटा हासिल करने वाले दूसरे जैवलिन खिलाड़ी हैं। नीरज पहले ही कोटा हासिल कर चुके हैं। शिवपाल ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित इंटरनेशनल इवेंट में 85.47 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड जीता। 85 मीटर क्वालिफिकेशन मार्क था। हालांकि वे अपना पर्सनल बेस्ट नहीं कर सके।

ब्यूनस आयर्स| लियोनल मेसी को वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबले के लिए अर्जेंटीना टीम में जगह मिली है। 23 सदस्यीय टीम में मेसी के अलावा सर्जियो एगुएरो और डायबाला भी शामिल हैं। टीम 26 मार्च को इक्वाडोर से और 31 मार्च को बोलिविया से भिड़ेगी। बैन के कारण मेसी पहले मैच में नहीं खेलेंगे। इटली में खेल रहे खिलाड़ियों को कोरोनावायरस के कारण बुला लिया है।

लुसाने| भारतीय शतरंज खिलाड़ी द्रोणावल्ली हरिका को फीडे महिला ग्रांप्री टूर्नामेंट के आठवें राउंड में हार मिली। बुल्गारिया की एंटोएनिटा स्टीफानोवा ने हरिका को हराया। हरिका 3.5 पॉइंट के साथ 7वें नंबर पर पहुंच गई हैं। 9वें राउंड में हरिका रूस की एलिना कासलिंसकाया से भिड़ेंगी। एलिना 8वें राउंड में वर्ल्ड चैंपियन चीन की जू विनजून से हारकर दूसरे नंबर पर आ गई हैं।

एशियन क्वालिफायर: मनीष ने हेरिसन को हराया

फुटबॉल: अटलांटा ने राउंड-16 के दूसरे लेग में वेलेंसिया को 4-3 से हराया, पहला लेग 4-1 से जीता था


2nd

43

4th

82

3rd

71

1st

3

तीन टीमें क्वालिफायर से टूर्नामेंट में जगह बनाएंगी, 7 मार्च को फाइनल होगा
खबरें और भी हैं...