- Hindi News
- National
- Mohali News Corporation Is Not Able To Install Half Km Road In 20 Days People Are Getting Worried
20 दिन में आधा किमी रोड पर पेवर नहीं लगा पा रहा निगम, लोग हो रहे परेशान
एक तरफ चाइना कि ओर से कोरोना वायरस से मरीजों के लिए दस दिन में दो मंजिला एक हजार बैड का पुरा वेंटीलेटेड अस्पताल तैयार कर दिया। वहीं दूसरी तरफ नगर निगम मोहाली की ओर से अाधा किलोमीटर रोड पर सड़क किनारे पेवर ब्लॉक लगाने का काम तक पुरा नहीं किया गया है। दरअसल फेज-5 शोरूमों की बैक साइड पर नगर निगम की ओर से रोड के दोनों ओर पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू किया गया था। लेकिन बीस दिन गुजर जाने के बाद भी यह काम पुरा नहीं हो पाया है। आलम यह है कि निगम के ठेकेदार की ओर से गटका, रेत तथा अन्य कंस्ट्रक्शन मैटीरियल सड़क के बीचों-बीच फैंका हुआ है जिस कारण पुरा रोड भी ब्लॉक हो चुका है और लोगों को यहां से आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस प्रकार से रोड को ब्लॉक किया जाना लोगों की ओर से निगम की लापरवाही बताया और कहा कि निगम अधिकारियों को चाहिए कि अगर वो काम शुरू करवाएं तो उसे अपनी सुपरविजन में ही जल्द से जल्द पुरा करवाएं क्योंकि रोड ब्लॉक किए जाने से इस मार्ग का इस्तेमाल करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
शौरूम में चल रहे ढाबों की ओर से रोड पर फैलाया जाता है पानी: पेवर ब्लॉक लगाने वाली कंपनी न्यू सतलुज सोसायटी के ठेकेदार से इसको लेकर बात की गई तो उसने कहा कि शोरूमों में फूड शॉप्स चलाने वालों की ओर से रोजाना अपने ढाबों से बाहर बैक साइड पर जहां पर वो लोग काम कर रहे हैं, वहां पर पानी फेंक दिया जाता है। उसने कहा कि निगम टीम को बोल कर इन शॉप्स के चालान तक करवा दिए गए हैं लेकिन उसके बावजूद शॉप्स के कर्मचारी बैक साइड पर पानी फैलाते हैं जिस कारण काम में दिक्कत होती है और काम लेट हो रहा है। इसके अलावा ठेकेदार ने कहा कि उनकी ओर से पुरी गंभीरता से जल्द काम खत्म करने के उद्देश्य के साथ काम किया जा रहा है और एक से दो दिन में काफी फाइन कर दिया जाएगा।
सड़क किनारे रखे हैं जनरेटर को काम में डाल रहे बाधा: ठेकेदार की ओर से कहा गया कि शोरूम वालों की ओर से अपने जनरेट भी बैक साइड पर सड़क किनारे रखे हुए हैं जिन्हें वो उठाने का नाम तक नहीं ले रहे हैं। जो की काम में बाधा बन रहे हैं। उसने कहा कि इसको लेकर बार-बार निगम अधिकारियों को कहा जा रहा है कि वो सड़क खाली करवाएं ताकि कर्मचारी जल्द से जल्द काम कर सकें। लेकिन शोरूम मालिक निगम अधिकारियों की भी सुनने को तैयार नहीं हैं। रोजाना रोड पर शोरूम मालिकों की ओर से पानी फैला दिया जाता है। जिसकी रोजाना फोटो खिंच कर निगम अधिकारियों को भेजी जाती है।
जिन शोरूम मालिकों की ओर से अपने शोरूमों के बैक साइड पर अपने जनरेटर रखे हुए हैं उन्हें वहां से जनरेटर उठा कर जगह खाली करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा उनकी ओर से जो पानी रोड पर फैला दिया जाता है उसके लिए उनके चालान भी किए जा रहे हैं और नोटिस तक भेजे गए हैं। बाकी शोरूम मालिकों को एक फाइल मौका दिया गया है। जिसके बाद भी अगर वो अपने जनरेटर नहीं उठाते हैं तो निगम की एंटी एन्क्रोचमेंट टीम सारा सामान उठा कर अपने कब्जे में ले लेगी।
सुखविंदर सिंह, एसडीओ नगर निगम मोहाली
ठेकेदार की ओर से गटका, रेत तथा अन्य कंस्ट्रक्शन मैटीरियल सड़क के बीचों-बीच फैंका