पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Corporation Removes Chicken Shop After Complaint Near Ashek Nagar

अशाेक नगर के पास शिकायत के बाद निगम ने चिकन शाॅप को हटाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची | राजधानी में भी काेराेना से लाेग भयभीत हैं। अशाेक नगर के पास चिकन शाॅप की शिकायत वहां रहने वाले अफसरों ने नगर अायुक्त से की थी। इसपर गंभीरता दिखाते हुए नगर अायुक्त ने इंफाेर्समेंट अफसरों काे तत्काल चिकन शाॅप हटाने का निर्देश दे दिया। शुक्रवार काे दाेपहर में इंफाेर्समेंट अफसरों ने चिकन शाॅप काे पूरी तरह उजाड़ दिया।

बांस-बल्ली अाैर तिरपाल काे जब्त कर लिया। साथ ही दुबारा राेड का अतिक्रमण करके दुकान नहीं लगाने की चेतावनी भी दी। कुछ पार्षदाें ने निगम की इस कार्रवाई काे काेराेना से जाेड़ते हुए निगम के कार्याें की तारीफ की, लेकिन साथ में सवाल भी खड़ा करते हुए कहा कि सिर्फ वीअाईपी काे ही काेराेना का डर है या सामान्य लाेगाें काे भी। कई वार्ड पार्षदाें ने शहर में तत्काल सभी मांस-मुर्गा की बिक्री पर राेक लगाने की मांग नगर अायुक्त से की है।

चर्च राेड से हटाया अतिक्रमण : नगर निगम के इंफाेर्समेंट अफसरों ने शुक्रवार काे एमजी राेड से सटे चर्च राेड से बहुबाजार तक अतिक्रमण हटाअाे अभियान चलाया। इस दाैरान दुकान से बाहर निकाल कर सामान रखने वालाें काे सामग्री अंदर रखने का निर्देश दिया। राेड पर लगे ठेला-खाेमचा वालाें काे खदेड़ दिया।
खबरें और भी हैं...