पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mohali News Corporation Team Went To Remove Illegal Occupation Later Police Came And Rescued

अवैध कब्जे हटाने गई निगम की टीम को घेरा, बाद में पुलिस ने आकर छुड़वाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निगम की एंटी इंक्रोचमेंट टीम वीरवार को फेज-5 की बूथ मार्केट में पहुंची। यहां पर कई ढाबे हैं और इन ढाबा मालिकों की ओर से एक-एक बूथ लेकर ढाबा खोले गए हैं। यहां पर जब टीम की ओर से ढाबा मालिकों का सामान उठाना शुरू किया गया तो दुकानदारों ने विरोध किया।

एरिया पार्षद कुलदीप कौर कंग की ओर से निगम की टीम को साथ लेकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा था। लेकिन ढाबा मालिकों की ओर से निगम टीम पर पिक एंड चूज करने का आरोप लगाकर निगम टीम को उनका सामान उठाने से रोका गया। निगम टीम की ओर से ढाबा मालिक का सामान उठाकर अपने ट्रक में लोड कर लिया गया। लेकिन ढाबा मालिक की ओर से निगम के ट्रक को वहीं घेर लिया गया और वहां से जाने से रोक दिया। करीब ढाई घंटे ड्रामा चलने के बाद निगम टीम की ओर से पुलिस स्टेशन फेज-1 में इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस की ओर से निगम टीम को वहां से निकाला गया। इसके बाद टीम ढाबा मालिक का सारा सामान उठाकर ले गई।

ढाबा मालिक गुरजीत सिंह ने कहा कि वह पिछले आठ महीने से मार्केट में ढाबा चला रहा है। निगम की टीम ने आकर सिर्फ उसके ढाबे का सामान उठाया है। मार्केट में कहीं और कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने निगम की गाड़ी को भी इसीलिए घेरा था कि टीम उन्हें ही टारगेट क्यों कर रही थी। यह सरासर गलत बात है। वहीं इसको लेकर नगर निगम की एंटी एन्क्रोचमेंट टीम के सुपरिंटेंडेंट जसविंदर सिंह तथा एरिया पार्षद कुलदीप कौर कंग ने कहा कि किसी के साथ कोई पिक एंड चूज नहीं किया गया है। न ही किसी को टारगेट किया गया है।

‘भरावां दा ढाबा’ ने खाली जगह पर किया था कब्जा, निगम ने हटाया

}पार्किंग एरिया में लगाए हैं टेबल-कुर्सियां...

एरिया पार्षद कुलदीप कौर कंग ने बताया कि फेज-5 की बूथ मार्केट में कई ढाबे खुले हैं। इनकी ओर से अपने बूथों के आगे बने पार्किंग एरिया में टेबल-कुर्सिया लगाकर वहां पर लोगों को बैठाकर खाना खिलाया जाता है। इसको लेकर एरिया के लोगों की कई शिकायतें आ रही थी। इसके बाद उनकी ओर से निगम की एंटी इंक्रोचमेंट टीम को अपने साथ लेकर इसपर कार्रवाई करवाई थी।

}सड़क पर बना दिया किचन... फेज-5 की मार्केट में शोरूमों में ‘भैणा दा ढाबा’ नाम से एक रेस्टोरेंट चलाया जाता है। इसके मालिक की ओर से अपने शोरूम की बैकसाइड पर सड़क पर ही किचन बनाकर कब्जा किया हुआ है। यहीं पर सिंक लगाकर बर्तन धोएं जाते हैं।

अवैध कब्जे हटाने गई निगम टीम को घेरा, बाद में पुलिस ने आकर छुड़वाया।

मोहाली | सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रचलन काफी बढ़ चुका है। फेज-5 की बूथ मार्केट में एक ‘भरावां दा ढाबा’ खुला हुआ है। उसने भी अपने बूथ के साथ खाली पड़ी जगह पर घास-फूंस की बाकायदा छत डालकर सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ था। इसे निगम की एंटी इंक्रोचमेंट टीम ने गिरा दिया। इस छत के नीचे पड़े टेबल कुर्सियों को टीम ने अपने कब्जे में लिया है।
खबरें और भी हैं...