- Hindi News
- National
- Mohali News Corporation To Win Elections And Become Mayor Of Akali Bjp Gupta
निगम चुनाव जीतकर फिर से बनेगा अकाली-भाजपा का मेयर: गुप्ता
मोहाली | नगर निगम का कार्यकाल खत्म होने को है और शहर में निगम चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अकाली-भाजपा की ओर से अपने स्तर पर जहां बैठकें की जा रही हैं, वहीं बड़े नेताओं के साथ भी विचार किया जा रहा है। सोमवार को हरियाणा विधानसभा के स्पीकर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान चंद गुप्ता शहर में थे, उन्होंने भारतीय युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं भाजपा पार्षद सहबी आनंद के घर भाजपा नेताओं के साथ निगम चुनाव को लेकर चर्चा की। उनका स्वागत सेहबी के पिता व मोहाली प्रॉपर्टी एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन एवं व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष शेलेंद्र आंनद, पीयूष आनंद बावा की ओर से किया गया। गुप्ता ने कहा कि आने वाले निगम चुनावों में भी लोग अकाली-भाजपा को विजय बना उनका मेयर शहर में दोबारा बनाएंगे। जिला मोहाली भाजपा के उपाध्यक्ष और पार्षद अरुण शर्मा, पार्षद सेहबी आंनद के साथ गुप्ता ने निगम में अकाली-भाजपा की स्थिति को लेकर चर्चा की और कहा कि सभी वर्कर पिछले पांच सालों में किए गए कार्यों को लेकर घर-घर तक पहुंचाएं।
गुप्ता ने शहर की राजनीति को लेकर जहां जानकारी दी वहीं उन्होंने कहा कि मोहाली, पंचकूला व चंडीगढ़ एक ही हैं, इसलिए पूरी राजनीति भी यहां की एक जैसी ही है। लोगों के लिए तीनों जगह भाजपा की ओर से निगमों में अच्छे काम किए गए हैं। मोहाली में भी अकाली-भाजपा ने मिलकर शहर को विश्व स्तर पर पहुंचाया है।