पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Panchkula News Corporation Will Maintain Parking Of Sector 11 And 20 Market

सेक्टर-11 और 20 मार्केट की पार्किंग को निगम करेगा मेंटेन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
}पेड भी हो सकती है पार्किंग... अब सेक्टर 11, 20 और 21 में भी पार्किंग एरिया को पेड न करने का दावा किया जा रहा है। पंचकूला नगर निगम में एग्जिक्यूटिव इंजीनियर अंकित लोहान का कहना है कि एमसी सेक्टर 20 और 21 की मार्केटों के पार्किंग एरिया को मेंटेन करने का जल्द ही ठेका देने जा रहा है। इसके बाद सेक्टर 11 मार्केट की पार्किंग एरिया को भी मेंटेन किया जाएगा। उनका दावा है कि एमसी की इन पार्किंग एरिया में पेड पार्किंग शुरू करने की कोई योजना नहीं है।

नगर निगम अब सेक्टर 11, 20 अाैर 21 की मार्केट में पार्किंग एरिया को मेंटेन करेगा। इनमें से सेक्टर 20 और 21 की मार्केटों के पार्किंग एरिया मेंटेन करने के लिए एमसी को कॉन्ट्रेक्टर्स के आवेदन मिल चुके हैं। एमसी को मिले आवेदन में से किसी एक को सलेक्ट कर अगले हफ्ते तक काम अलॉट कर दिया जाएगा।

सेक्टर-11 मार्केट का पार्किंग एरिया मेंटेन करने के लिए कॉन्ट्रेक्टर्स से आवेदन मांगे गए हैं। पंचकूला नगर निगम सेक्टर 20 और 21 की मार्केट में पार्किंग एरिया मेंटेन करने पर करीब 4.50 लाख रुपए खर्च होंगे। सलेक्ट एजेंसी को इन दोनों सेक्टरों के मार्केटों का पार्किंग एरिया पेंट से मार्क करना होगा। पेंट से मार्क कर टू व्हीलर्स और फोर व्हीलर्स के लिए अलग अलग पार्किंग एरिया तय किया जाएगा। इससे पार्किंग एरिया में प्रॉपर लेन में टू व्हीलर्स और फोर व्हीलर्स की पार्किंग हो सकेगी। इससे पहले नगर निगम ने सेक्टर 8, 9 और 10 की मार्केटों के पार्किंग एरिया को मेंटेन करने का प्रोसेस शुरू किया था। एमसी ने करीब 4 महीने पहले इसे मेंटेन किया। इन तीनों मार्केटों के पार्किंग एरिया में टू व्हीलर्स और फोर व्हीलर्स को खड़े करने के लिए मार्किंग की गई। इन पार्किंग एरिया में एक्स्ट्रा एंट्री व एग्जिट पॉइंट बंद किए गए। केवल एक ही एंट्री व एग्जिट पॉइंट रखा गया। पार्किंग एरिया की एंट्री व एग्जिट पॉइंट पर नगर निगम ने अपने इंप्लाॅइज खड़े किए थे जोकि पार्किंग एरिया में वाहन की एंट्री पर पर्ची देते थे और एग्जिट पॉइंट पर यह पर्ची ले ली जाती थी। यह पर्ची पूरी तरह से फ्री थी। एमसी के इंप्लाॅइज पार्किंग एरिया में भी लोगों को सही ढंग से वाहनों की पार्किंग कराने में मदद करते थे। एक माह पहले 12 फरवरी को डिप्टी कमिश्नर मुकेश कुमार आहुजा के निर्देशों पर इन तीनों सेक्टरों की मार्केट के पार्किंग एरिया को बाल कल्याण परिषद को सौंप दिया गया है। बाल कल्याण परिषद को सेक्टर 8,9 और 10 की मार्केटों का पार्किंग एरिया
सौंपे जाने के बाद यहां पेड
पार्किंग की शुरुआत कर दी गई है। अब टू व्हीलर्स की पार्किंग से 5 रुपये और फोर व्हीलर्स के 10 रुपये वसूले जा रहे हैं।

पार्किंग पेड होने पर सड़क किनारे खड़े कर रहे वाहन

सेक्टर 8, 9 और 10 की मार्केटों में पेड पार्किंग हाेने से बड़ी तादाद में लोग रोड साइड अपने वाहन खड़े करने लगे हैं। रोड साइड वाहन खड़े होने से ट्रैफिक प्रॉब्लम बढ़ रही है। ऐसे लोगों से निपटने के लिए पंचकूला प्रशासन ने रोड साइड खड़े वाहनों के चालान करने और इन्हें जब्त करने का फैसला किया है। एसडीएम ने भी जिला बाल कल्याण अधिकारी को लेटर लिख रोड साइड वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ मुहिम शुरू करने को कहा है।

कई संगठन पहले ही कर रहे पेड पार्किंग का विरोध

पंचकूला शहर के विभिन्न संगठन शहर की 3 मार्केटों में पेड पार्किंग किए जाने का विरोध कर रहे हैं। इन संगठनों के प्रतिनिधियों का कहना है कि पेड पार्किंग शुरू करने से पहले शहर की सड़कों व पार्किंग एरिया की दशा सुधारी जानी चाहिए। अभी सड़कों और पार्किंग एरिया में गड्ढे हैं। वह मार्केटों के पार्किंग एरिया में लगाई गई पेड पार्किंग तुरंत वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

निगम ने सेक्टर 8, 9 और 10 की मार्केटों के पार्किंग एरिया को मेंटेन करने का प्रोसेस शुरू किया था। एमसी ने करीब 4 महीने पहले इसे मेंटेन किया। इन तीनों मार्केटों के पार्किंग एरिया में टू व्हीलर्स और फोर व्हीलर्स को खड़े करने के लिए मार्किंग की गई। इन पार्किंग एरिया में एक्स्ट्रा एंट्री व एग्जिट पॉइंट बंद किए गए। केवल एक ही एंट्री व एग्जिट पॉइंट रखा गया। पार्किंग एरिया की एंट्री व एग्जिट पॉइंट पर नगर निगम ने अपने इंप्लाॅइज खड़े किए थे जोकि पार्किंग एरिया में वाहन की एंट्री पर पर्ची देते थे और एग्जिट पॉइंट पर यह पर्ची ले ली जाती थी। यह पर्ची पूरी तरह से फ्री थी। एमसी के इंप्लाॅइज पार्किंग एरिया में भी लोगों को सही ढंग से वाहनों की पार्किंग कराने में मदद करते थे। एक माह पहले 12 फरवरी को डिप्टी कमिश्नर मुकेश कुमार आहुजा के निर्देशों पर इन तीनों सेक्टरों की मार्केट के पार्किंग एरिया को बाल कल्याण परिषद को सौंप दिया गया है। बाल कल्याण परिषद को सेक्टर 8,9 और 10 की मार्केटों का पार्किंग एरिया
सौंपे जाने के बाद यहां पेड
पार्किंग की शुरुआत कर दी गई है। अब टू व्हीलर्स की पार्किंग से 5 रुपये और फोर व्हीलर्स के 10 रुपये वसूले जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...