पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Corporations On Indefinite Strike From 16 Certificate Will Not Be Made

निगमकर्मी 16 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, नहीं बनेंगे प्रमाण पत्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{नगर विकास ने हड़ताल टालने के लिए वित्त विभाग काे सेवा पुस्त सत्यापन कराने के लिए भेजा पत्र

रांची नगर निगम के कर्मचारियों की सेवापुस्त का सत्यापन नहीं हाेने से अभी तक सातवें वेतनमान का लाभ नहीं मिला। इससे नाराज हाेकर निगम के करीब 400 स्थाई कर्मचारी 16 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। रांची नगर निगम कर्मचारी संघ ने हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। निगमकर्मियों के हड़ताल पर जाने से 21 मार्च काे प्रस्तावित निगम बाेर्ड की बैठक टलने की संभावना है। इसके अलावा कार्यालय के कामकाज ठप हाे जाएंगे। क्याेंकि, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा, वाटर बाेर्ड, इंजीनियरिंग, बाजार शाखा, नक्शा सहित सामान्य शाखा के सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। किसी भी शाखा से लाेगाें का काेई काम नहीं हाेगा। हालांकि, शहर की साफ-सफाई पर निगमकर्मियों की हड़ताल से काेई असर नहीं पड़ेगा, क्याेंकि सफाईकर्मी कांट्रैक्ट पर कार्यरत हैं अाैर वे हड़ताल में शामिल नहीं हैं।

हड़ताल टालने में जुटा नगर विकास, सेवापुस्त सत्यापन के लिए वित्त विभाग काे भेजा पत्र : रांची नगर निगम कर्मचारी संघ ने हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। इसकी सूचना नगर निगम से लेकर नगर विकास विभाग के अधिकारियाें काे भी दे दी गई है। इसे देखते हुए विभाग अब किसी भी तरह हड़ताल टालने में जुटा है।

विभाग के संयुक्त सचिव संजय बिहारी अंबष्ठ ने गुरुवार काे याेजना सह वित्त विभाग के संयुक्त सचिव काे पत्र लिखकर कहा है कि स्थानीय निकाय के कर्मचारियों के सातवें वेतन पुनरीक्षण के बाद निकायकर्मियाें के निर्धारित वेतन का सत्यापन जिला लेखा पदाधिकारी से कराने का निर्देश दिया गया था। क्याेंकि, सत्यापन के बाद ही सातवें वेतनमान का लाभ कर्मचारियों काे मिलेगा। लेकिन, रांची के जिला लेखा पदाधिकारी द्वारा 14 फरवरी काे विभाग काे भेजे पत्र में कहा गया है कि सेवापुस्त के सत्यापन के लिए िवत्त विभाग से स्पष्ट निर्देश दिलाई जाए। लेकिन, अभी तक विभाग की अाेर से काेई निर्देश नहीं दिया गया है। अंबष्ठ ने वित्त विभाग से जिला लेखा पदाधिकारी काे स्पष्ट निर्देश देने का अाग्रह किया है, ताकि समय रहते हड़ताल टाला जा सके।

{रांची नगर निगमकर्मियों की सेवापुस्त का नहीं हुअा सत्यापन
खबरें और भी हैं...