पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़. वार्ड नंबर-12 की पार्षद चंद्रावती शुक्ला के पति व भाजपा नेता पप्पू शुक्ला द्वारा पैसे लिए जाने की वीडियो बनाने वाले अरुण गोयल का मंगलवार को एक वीडियो सामने आया। अरुण इसमें कह रहा है कि पप्पू शुक्ला बहुत ईमानदार व्यक्ति है। शुक्ला की पत्नी इलेक्शन में खड़ी हुई थी, इसलिए उन्हें इलेक्शन फंड दिया गया था। पप्पू शुक्ला व अरुण गोयल दोनों इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि वीडियो सर्दियों के दिनों का है। अरुण ने ही पप्पू शुक्ला द्वारा उसके चाचा नरेंद्र गोयल से कथित तौर पर पैसे लेते हुए वीडियो बनाई थी।
क्या है पूरा मामला?
पप्पू शुक्ला की वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह रेहड़ी वालों से वसूली करते नजर आ रहे हैं। इसमें पप्पू शुक्ला रेहड़ी वाले से 10,000 रुपए वसूलते दिखाई दे रहे हैं। रेहड़ी वाला अपनी गरीबी और मजबूरी का हवाला दे रहा है। इसके बावजूद पप्पू शुक्ला उससे पैसे ले रहे हैं। हालांकि पप्पू शुक्ला ने वसूली से साफ तौर पर इंकार किया था और कहा कि किसी की मौत हो गई होगी, जिसके लिए वह पैसे इकट्ठे कर रहे थे।
क्या कह रहे हैं वीडियों में?
पप्पू शुक्ला- बता दिक्कत क्या है?
दूसरा शख्स- बस सामान उठा लेते है,दोबारा न आए।
पप्पू शुक्ला- छोड़ बता करना क्या है।
दूसरा शख्स- बस चाय पानी की सेवा कर देते हैं,साइड पर आ जाओ।
पप्पू शुक्ला- छोड़ न साइड वाइड क्या है,जो करना है बस कर ले यहीं पर।
दूसरा शख्स- ये लो सर,यही पैसे हैं,बस अब ध्यान रखना,छोटा सा बिजनस है मेरा।
पप्पू शुक्ला- कोई नहीं।
दूसरा शख्स- धन्यवाद जी,थैंक्यू।
आरोपी ने कहा- आवाज और तस्वीर मेरी, पैसे रिश्वत के नहीं
वहीं पप्पू शुक्ला के मुताबिक, "ये पॉलीटिकल साजिश है, मेरी और मेरी पत्नी को बदनाम करने के लिए है। मेरी ही पार्टी के लोग मुझ से जल रहे हैं,जहां की यह वीडियो है। वह सेक्टर 44/45 की लेबर चौक की है। वह लेबर की है और लेबर से पैसों का लेना देना चलता है। इसके अलावा बिरादरी में अगर कोई मर जाता है,तो भी मैं पैसे इक्ट्ठा करते है। हो सकता है ,इसलिए पैसे मांगे हों तांकि किसी गरीब का भला हो सके। बाकि वीडियो में तस्वीर और आवाज तो मेरी हो सकती है,लेकिन यह रिश्वत के पैसे नहीं है।"
वीडियो बनाने वाले से भास्कर के सीधे सवाल
सवाल: यदि यह पार्टी फंड था तो वीडियो क्यों बनाई?
अरुण: हर कोई नेता के साथ वीडियो बनाना चाहता है, इसलिए बना डाली।
सवाल: वीडियो में कैमरा वहीं क्यों चलाया गया, जहां पप्पू शुक्ला हाथ में पैसे पकड़ रहा है?
अरुण: कैमरा अपने आप ऑन हो गया था। हो सकता है कैमरा नीचे हो गया हो।
सवाल: वीडियो में पप्पू शुक्ला द्वारा इन्फोर्समेंट इंस्पेक्टर द्वारा कार्रवाई करने की बात की जा रही है?
-इस सवाल का अरुण के पास कोई जवाब नहीं था।
भाजपा में एक खेमा कार्रवाई करने की कर रहा मांग
वीडियो वायरल होने को लेकर चंडीगढ़ नगर निगम के भाजपा पार्षदों में काफी हलचल मची हुई है। पप्पू शुक्ला भाजपा के नेता हैं। इन दिनों वे चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष संजय टंडन के खेमे से जुड़े हुए हैं। इससे पहले वह सांसद किरण खेर के साथ जुड़े हुए थे। इस मामले को लेकर अब भाजपा का कोई भी पार्षद बोलने के लिए तैयार नहीं है। वीडियो की फुटेज भास्कर के पास है। वहीं भाजपा का एेक खेमा पप्पू शुक्ला पर कार्रवाई की मांग कर रहा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.