पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंन्यूजीलैंड : न्यूजीलैंड के स्टेलन आईलैंड में एक कपल को घर के गार्डन से गड़ा हुआ खजाना मिला। यहां रहने वाले मैथ्यू और उनकी वाइफ मारिया गार्डन में जमीन खोदकर नया पेड़ लगा रहे थे। उन्होंने कुछ फीट जमीन खोदी तो उन्हें एक लोहे का बक्सा नजर आया। उन्हें लगा कि ये किसी तरह का केबल बॉक्स होगा, लेकिन जब उन्होंने बॉक्स को खोला हैरान रह गए। ये बॉक्स सोने, चांदी और हीरों भरा हुआ था। अंदर कई बैग मिले जिसमें सोने की रिंग्स और चेनें थीं। इनकी कुल कीमत 52 हजार डॉलर (करीब 35 लाख रुपए ) थी।
और फिर मिला एक पता
- बेशकीमती जवाहारात और कई बैग देखकर मैथ्यू और उनकी वाइफ समझ गए कि ये कोई चोरी किया हुआ खजाना है, जिसे यहां गाड़ा दिया गया था। बॉक्स में एक पता भी मिला, जिसमें पड़ोस के ही एक घर का एड्रेस लिखा था। मैथ्यू ये बॉक्स लेकर उसी एड्रेस पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी। मैथ्यू ने कहा, मैंने जब पड़ोस के उस घर पर जाकर पूछा कि क्या कभी आपके यहां चोरी हुई थी? तो उन्होंने कहा, हां हुई थी। इसके बाद न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि 2011 में इस एड्रेस पर चोरी का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें 52 हजार डॉलर की चोरी का जिक्र है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.