पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ऑनलाइन हुआ प्यार और मंदिर में की शादी, फिर लड़की के सामने रखी ये डिमांड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल. ऑनलाइन मैरिज की साइट पर लड़के-लड़की ने एक दूसरे का प्रोफाइल देख और अपना जीवन साथी बनाने का निर्णय ले लिया। दोनों ने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में जाकर शादी भी कर ली। इसके बारे में परिजनों को पता चलते ही उन्होंने सीधे तो मना नहीं किया, लेकिन दहेज पर आकर मामला अटक गया। इससे पहले उन्होंने शादी को पारंपरिक तरीके से अरेंज मैरिज में कराने की बात कहते हुए दोनों को अलग कर दिया था। ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात...

 


- परिजनों ने टीटी नगर की कालिंदी होटल में मंगनी कर शादी पक्की तक कर ली थी, लेकिन बाद में मामला 20 लाख रुपए की मांगे जाने से नाराज दुल्हन ने पति, सास और ससुर पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया। 

- मूलतः सागर निवासी 30 वर्षीय महिला अल्पसंख्यक विभाग में नौकरी करती हैं। उन्हें पिता की मौत के बाद हाल ही में अनुकंपा नियुक्ति मिली है। 

- एएसआई टीटीनगर रामशरण मीणा के अनुसार महिला ने बताया कि उसने ग्वालियर निवासी शशांक शर्मा का ऑनलाइन मैरिज प्रोफाइल देखा था। उनके बीच बातचीत हुई और वह शादी करने का निर्णय लिया। 

 

महिला के परिवार से मांगा शादी का खर्च
- महिला ने बताया कि शशांक वकील हैं और दिल्ली में ही प्रैक्टिस करते हैं। अगस्त 2017 में उन्होंने दिल्ली में एक आर्य समाज मंदिर से शादी कर ली। 

- कुछ दिन साथ रहने के बाद उसने शशांक से ससुराल चलकर रहने को कहा। इस पर शशांक का कहना था कि पहले वह माता-पिता से बात कर ले। 

- शशांक ने माता-पिता को बताया, तो उन्होंने कहा कि उनके यहां लव मैरिज नहीं होती है। वह उनकी अरेंज मैरिज करवाएंगे।

- अक्टूबर 2017 में दोनों परिवार टीटी नगर स्थित होटल कालिंदी में मिले। यहां पर उनकी मंगनी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 

- शादी की तारीख भी तय की गई, लेकिन इस बीच शादी का खर्च 20 लाख रुपए उठाने की बात सामने आई।

- इस पर शशांक के पिता पवन और मां माधवी ने लड़की वालों से पूरा खर्च उठाने को कहा।

- इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और महिला ने पति शशांक, ससुर पवन और सास माधवी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया।

- एएसआई मीणा के अनुसार मामला शिकायती आवेदन की जांच पर हुआ है। जल्द ही सभी के बयान लिए जाएंगे।