पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंधमतरी। प्रेमिका की हत्या करने के बाद सुबूत मिटाने के लिए साजिस रचने वाले प्रेमी को न्यायालय ने आजीवन करावास की सजा सुनाई है। आरोपी ने बालोद में हत्या कर बोरी में लाश भरकर धमतरी के रूद्री में जलाया था।
- धमतरी के पोस्ट आफिस वार्ड निवासी तेज प्रकाश सिंह (33) इसी वार्ड की नगमा परवेज नामक महिला के साथ प्यार करता था। दोनों लिव-इन में रह रहे थे। दोनों ने अलग- अलग विवाह विच्छेद संबंधी शपथ पत्र बनवाया। इस दौरान नगमा ने तेज प्रकाश से रुपयों की मांग की। तेज प्रकाश रुपए देना नहीं चाहता था और अंदर ही अंदर नगमा को मारने का प्लान बना रहा था।
- नगमा को फोनकर तेज प्रकाश ने बुलाया और 17 जनवरी 2017 को बालोद जिले के सियादेही जंगल में ले गया। विवाद के बाद यहां नगमा की गला दबाकर हत्या कर दिया। हत्या के बाद नगमा की लाश को बोरी के अंदर भरकर अपने बाईक से ही धमतरी के रूद्रेश्वर घाट महानदी किनारे जला दिया। यही नहीं दूसरे दिन अस्थी राख को नदी में बहा दिया।
- नगमा के परिजनों के रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद जांच में लिया। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपी तेज प्रकाश के खिलाफ धारा 302, 364 एवं 201 के तहत अपराध दर्ज कर मामला अपर सत्र न्यायाधीश ग्रेगोरी तिर्की के न्यायालय मे प्रस्तुत किया। न्यायाधीश ने सभी पक्षों को सुनने के बाद तेज प्रकाश को आजीवन कारावास एवं 1 हजार अर्थदंड से दंडित किया है।
कंटेंट/फोटो : अजय देवांगन
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.