पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमोहाली. 15 साल की नाबालिग लड़की से रेप करने के मामले में मोहाली जुवेनाइल कोर्ट ने नाबालिग को 6 महीने तक वृद्ध आश्रम में सेवा करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने नाबालिग आरोपी को कहा कि वृद्ध आश्रम में सेवा करके इस बात को अच्छी तरह सीखे कि किस तरह महिलाओं तथा बुजुर्गों का सम्मान किया जाता है। 6 महीने तक आरोपी हफ्ते में 5 दिन वृद्ध आश्रम में सेवा कार्य निभाएगा और हफ्ते में दो दिन उसकी छुट्टी रहेगी। अगर आरोपी ने सजा निभाने में कोई कोताही बरती तो एक साल तक जेल की सजा काटनी हाेगी। एक अधिकारी की ड्यूटी लगाई जाएगी जो आरोपी के काम पर नजर बनाए रखेगा।
रिश्तेदार की पार्टी में आई नाबालिग लड़की को अगवा कर किया था रेप
- 30 मई 2015 को सोहाना की 15 साल की नाबालिग स्टूडेंट के साथ रेप का मामला सामने आया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि 30 मई की रात को वह अपने किसी रिश्तेदार की रिटायरमेंट पार्टी में गई थी। जब वह बाहर टहलने के लिए गई तो दो बाइक सवार लड़कों ने उसे किडनैप कर लिया। सेक्टर-82 की एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उसके साथ रेप किया।
- शिकायत पर सोहाना थाना पुलिस ने दो लड़कों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज किया था। मामले में नाबालिग आरोपी पिछले एक साल से बाल सुधार घर में बंद है। वहीं, दूसरा नामजद बालिग आरोपी को सेशंस कोर्ट मोहाली की ओर से पहले ही सजा सुनाई जा चुकी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.