पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपाकिस्तान में प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ और उनके छोटे भाई तथा पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज़ शरीफ़ समेत 13 लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं.
इस्लामाबाद के ज़िला और सत्र न्यायालय ने इमरान ख़ान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक़-ए-इंसाफ़ की याचिका पर प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग के मामले में एफ़आईआर दर्ज करने का ये आदेश दिया है.
तहरीक़-ए-इंसाफ़ ने आरोप लगाए हैं कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की आदेश पर 31 अगस्त को की गई पुलिस कार्रवाई में उसके चार कार्यकर्ता मारे गए थे.
प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ और गृहमंत्री चौधरी निसार पर प्रदर्शनकारियों पर हिंसा के मामले में एक और केस दर्ज हो चुका है.
ये इस मामले में प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ पर दूसरी एफ़आईआर होगी.
पहले भी एफ़आईआरपाकिस्तान के गृहमंत्री चौधरी निसार, रक्षा मंत्री ख़्वाजा आसिफ़, रेलमंत्री ख़्वाजा साद रफ़ीक़, इस्लामाबाद के पुलिस महानीरीक्षक ख़ालिद ख़त्ताक, इस्लामाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पंजाब के आईजी का नाम भी एफ़आईआर में शामिल है.
इससे पहले तहरीक़-ए-इंसाफ़ की याचिका पर प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़, पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज़ शरीफ़ और गृहमंत्री चौधरी निसार के ख़िलाफ़ दो कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में एक और केस दर्ज हो चुका है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.