पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीपी बोले-पुलिस आम जनता से मधुर व्यवहार रखे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झारखंड पुलिस एसोसिएशन का दो दिवसीय महाधिवेशन शनिवार को रिम्स ऑडिटोरियम में शुरू हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह विधायक सीपी सिंह ने कहा-पुलिस आम जनता के साथ मधुर व्यवहार रखे। जब कोई परेशान होता है, तभी थाना जाता है। थाने में पीडि़त की समस्या पुलिस सुने और उसका समाधान करे न की परेशान। जब थाने में भी उनके साथ न्याय नहीं होता है तो पुलिस के प्रति समाज में गलत संदेश जाता है। विशिष्ट अतिथि आईजी मुख्यालय सह आईजी प्रोविजन विपुल शुक्ला ने कहा-पुलिस जनता के प्रति जवाबदेह बने। उद्घाटन समारोह में डीआईजी अमोल वी. होमकर, बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, महामंत्री कपिलेश्वर पासवान व कोषाध्यक्ष जेड खान शामिल हुए। वहीं, झारखंड पुलिस एसो. के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार सिंह व सुनील कुमार तथा पूर्व महामंत्री चंद्रगुप्त सिंह व कमल किशोर भी महाधिवेशन में शामिल थे। अध्यक्षता अध्यक्ष योगेंद्र सिंह व धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ने किया।

एसो. का चुनाव आज

झारखंड पुलिस एसोसिएशन की केंद्रीय कमेटी का रविवार को एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय में चुनाव होगा। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके बाद वोटों की होगी।

झारखंड पुलिस एसो. का महाधिवेशन शुरू

महाधिवेशन का संचालन एसो. के महामंत्री अध्यक्ष राम ने किया।
खबरें और भी हैं...