पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बंगाल चुनाव में हिंसा पर माकपा, पीडीएस उच्च न्यायालय जाएंगे

बंगाल चुनाव में हिंसा पर माकपा, पीडीएस उच्च न्यायालय जाएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंगाल चुनाव में हिंसा पर माकपा, पीडीएस उच्च न्यायालय जाएंगे

अदालत ने पहले पश्चिम बंगाल सरकार और चुनाव आयोग को मतदाताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने व स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने के लिए उचित सुरक्षा इंतजाम करने का आदेश दिया था।
माकपा के वकील ने यहां संवाददाताओं को बताया, \"\"राज्य चुनाव आयोग उचित तरीके से चुनाव कराने में विफल रहा। हम अदालत के समक्ष चुनाव के दिन हुई हत्याओं और तोड़फोड़ की घटनाओं को रेखांकित करेंगे। अदालत ने हमें उचित आवेदन के साथ याचिका दाखिल करने को कहा है। हम ऐसा करेंगे।\"\"
पीडीएस ने भी उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ज्योतिर्मय भट्टाचार्य और न्यायमूर्ति अरिजित बनर्जी की खंडपीठ के समक्ष राज्य भर में हुई हिंसा की घटनाओं की जांच की अपील की और कहा कि जो भी हुआ, पीठ ने उस पर हमसे रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।
पीडीएस महासचिव समीर पुतातुंडू ने कहा, \"\"हमने उसी दिन मुख्य न्यायाधीश को सूचित किया था। उन्होंने हमारी बात सुनी और हमसे सभी घटनाओं के विशिष्ट रिकॉर्ड के साथ पीठ के समक्ष अपील करने को कहा।\"\"
भाजपा की राज्य इकाई ने हालांकि तुरंत उच्च न्यायालय का दरवाजा नहीं खटखटाने का फैसला किया, लेकिन कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजेगी।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...