पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसोनीपत (खरखौदा)। खरखौदा के प्रताप सिंह मैमोरियल स्कूल में बतौर कोच कार्यरत क्रिकेट कोच की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर सवार होकर आए दो आरोपियों ने कोच को पहले नमस्कार किया फिर 5 गोलियां मारकर फरार हो गए। कोच की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है। पढ़िए क्या है पूरा मामला...
- पुलिस इंस्पेक्टर वजीर सिंह द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मृतक सुमित (27) ने खरखौदा के प्रताप सिंह मैमोरियल स्कूल में 2 महीने पहले बतौर क्रिकेट कोच ज्वाइन किया था।
- वह मूल रूप से रोहतक के सुनारिया गांव का रहने वाला था लेकिन इस समय खरखौदा में रह रहा था। सुबह लगभग 6.50 बजे सुमित बच्चों को क्रिकेट की प्रैक्टिस करवाकर वापिस लौट रहा था।
- उसकी स्कूटी बच्चों के पीछे-पीछे चल रही थी। उसे एक बच्चा ही चला रहा था। इसी दौरान रॉन्ग साइड से दो युवक 1 बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने सुमित को नमस्कार किया।
- इसके बाद स्कूटी चला रहे बच्चे ने स्कूटी रोक दी। इतने में बाइक सवार युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी।
5 गोला मारकर हुए फरार
- सुमित को 5 गोलियां लगी हैं। एक गोली छाती में, एक मुंह पर और 3 गोलियां सिर में लगी है।
- इतनी गोलियां लगने से सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
परिजन बोले-नहीं थी किसी से दुश्मनी
- रोहतक से अस्पताल पहुंचे परिजनों का कहना है कि उन्हें पहले सुमित को चोट लगने की जानकारी दी गई थी।
- अस्पताल पहुंचकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। उनका कहना है कि सुमित की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
- आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
रणजी खेल चुका था सुमित
- परिजनों ने बताया कि सुमित रणजी ट्रॉफी खेल चुका था। वह बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौकीन था।
- सुमित की अभी शादी नहीं हुई थी लेकिन रिश्ते की बात चल रही थी।
पुलिस कर रही जांच
- पुलिस इंस्पेक्टर वजीर सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक कोई रंजिश का मामला सामने नहीं आया है।
- परिवार वालों व अन्य लोगों से पूछताछ चल रही है। जल्द ही आरोपियों को खुलासा कर दिया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.