पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

IPL में विराट की टीम की एक और हार, सोशल मीडिया पर ऐसे उड़ा मजाक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2018 के 14वें मैच में मुंबई इंडियन्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 46 रन से हरा दिया। मंगलवार रात मुंबई में हुए इस मैच में बेंगलुरु को जीत के लिए 214 रन का टारगेट मिला था, जवाब में वो 167/8 रन ही बना सकी। मैच में दोनों टीमों के कप्तानों ने शानदार बैटिंग करते हुए फिफ्टी लगाई। इस दौरान रोहित ने 94 तो विराट ने 92* रन की इनिंग खेली। मैच में RCB की हार के बाद एकबार फिर सोशल मीडिया पर फैन्स एक्टिव हो गए और उन्होंने विराट की टीम का खूब मजाक उड़ाया। कई फैन्स ने इस मैच को सिर्फ शर्मा जी के बेटे और दामाद के बीच हुआ मुकाबला बताया। ये इस टूर्नामेंट में मुंबई की जहां पहली जीत रही, वहीं विराट की टीम की चार मैचों में हुई तीसरी हार रही।

मैच समरीः

 

मुंबई इंडियन्स- 213/6 (20 ओवर) (रोहित-94, लुईस- 65)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 167/8 (20 ओवर) (विराट- 92*)

 

आगे की स्लाइड्स में देखें, मैच के बाद सोशल मीडिया पर आए फनी कमेंट्स...

खबरें और भी हैं...