पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Cricketer Ravindra Jadeja Wife Complaint Physically Assault Against Policeman

क्रिकेटर रवीन्द्र जडेजा की पत्नी पर पुलिसकर्मी ने हमला किया, बाइक से कार टकराने पर की पिटाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जामनगर.  क्रिकेटर रवीन्द्र जडेजा की पत्नी रीवाबा के साथ गुजरात के जामनगर में एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने मारपीट की। रीवाबा की बीएमडब्लू कार पुलिसकर्मी की बाइक से टकरा गई थी। रिवाबा का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उन्हें बाल पकड़कर खींचा और सिर कार से टकरा दिया। रीवाबा की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को देर रात गिरफ्तार किया जा चुका है। 

 

 

लोगों का हुजूम देख आरोपी डरकर मौके से भागा
- रीवाबा के मुताबिक, सोमवार शाम सात बजे वह अपनी कार से शरू सेक्शन रोड से जा रही थीं। तभी पुलिस मुख्यालय से बाइक पर एक पुलिसकर्मी निकला। उनकी कार उसकी बाइक से टकरा गई। इस पर पुलिसकर्मी ने बहस शुरू कर दी। उनके बाल पकड़कर कार से बाहर खींच लिया। ये सब देख लोगों का हुजूम लग गया तो आरोपी डरकर मौके से भाग गया। 

- हमले के बाद रीवाबा सीधे एसपी कार्यालय पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। तब पुलिस हरकत में आई। 

 

थाने में बतौर कॉन्स्टेबल तैनात है आरोपी 
- हमलावर की पहचान सिटी सी डिवीजन थाने में तैनात कॉन्स्टेबल संजय करंगिया के रूप में हुई है। उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

 

आरोपी ने हॉस्पिटल में दाखिल होने की कोशिश भी की
- बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी दुर्घटना में खुद को जख्मी बताने के लिए हॉस्पिटल में भर्ती होने गया था। लेकिन कोई चोट न होने की वजह से वह इस कोशिश में कामयाब नहीं हुआ। इसके बाद वह फरार हो गया।

- जामनगर एसपी प्रदीप सेजुल ने घटना की पुष्टि करते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

 

घटनास्थल के पास के सीसीटीवी बंद
- शहर पुलिस मुख्यालय के पास ही ये घटना हुई है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी से फुटेज हासिल करने की कोशिश की, लेकिन दो कैमरे बंद मिले।

खबरें और भी हैं...