पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Strong Anger In Cricket Fans After Jadeja's Wife Assaulted By Policeman In Jamnagar

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की वाइफ को पुलिस वाले ने की मारपीट, भड़के फैन्स ने कहा, पुलिस वाला ऐसे कैसे कर सकता है? सरकार एक्शन ले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्पोर्ट्स डेस्क. क्रिकेटर रवीन्द्र जडेजा की पत्नी रीवाबा के साथ गुजरात के जामनगर में एक पुलिस कॉन्स्टेबल द्वारा बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैन्स में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। एक फैन ने लिखा, "आखिर एक पुलिस वाला एक महिला के साथ ऐसे कैसे बर्ताव कर सकता है? जडेजा की वाइफ का सुनकर बहुत बुरा लगा। सरकार को तत्काल एक्शन लेना चाहिए।"  क्या है मामला...

 

 - मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम के क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की वाइफ रीवाबा (रीवा सोलंकी) की बीएमडब्लू कार एक पुलिसकर्मी की बाइक से टकरा गई थी। रिवाबा का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उन्हें बाल पकड़कर खींचा और सिर कार से टकरा दिया। रीवाबा की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पुलिस वाले को को देर रात गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

इस पुलिस वाले को छोड़ना नहीं
- सोशल मीडिया पर वेद प्रकाश नाम के एक और क्रिकेट फैन ने लिखा, "इस कॉन्स्टेबल को छोड़ना नहीं। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करके इसे जेल भेजना चाहिए। एक पुलिस वाले को सेल्फ डिफेंस के लिए हाथ-पैर चलाने चाहिए, महिलाओं से मारपीट के लिए नहीं।"

 

एसपी ऑफिस पहुंची रीवाबा
- हमले के बाद रीवाबा सीधे एसपी ऑफिस पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। तब पुलिस हरकत में आई। हमलावर पुलिसवाले की पहचान सिटी सी डिवीजन थाने में तैनात कॉन्स्टेबल संजय करंगिया के रूप में हुई है।

खबरें और भी हैं...