पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंवाराणसी. निर्माणाधीन फ्लाईओवर का स्लाइड स्लैप गिरने के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम गुरुवार को नदेसर मिंट हाउस स्थिति यूपी सेतु निगम के ऑफिस पहुंची। निलंबित किये सभी ऑफिसर्स और कर्मचारियों से एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र प्रसाद और टीम ने पूछताछ की। एसपी क्राइम ज्ञानेन्द्र प्रसाद ने बताया कि सिगरा थाने में चारों लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इसी सिलसिले में हम यहां पूछताछ के लिये यहां आये थे। इनमे से कोई भी शहर छोड़ेगा तो हमें जानकारी देने के बाद ही जाएगा। वहीं, प्रोजेक्ट मैनेजर केआर सूदन ने बताया हवा की वजह से डिस्प्लेसमेंट हो जाता है, हमारी गलती नहीं है। हमने बहुत ब्रिज बनाया है।
अधिकारियों-कर्मचारियों के बारे में मांगी गई जानकारी
- सुरक्षा मानक से संबंधित दस्तावेज, किसका क्या काम है आदि सूचनाएं मांगी गयी हैं। एसपी क्राइम के अनुसार अभी हम जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं, जांच के उपरांत कार्रवाई की जायेगी। सेतु निगम के अधिकारियों ने हमें 24 से 48 घंटे में इन्फॉर्मेशन देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पहले हम साक्ष्य के आधार पर जानकारी इकट्ठा करेंगे उसके बाद गिरफ्तारी हो सकती है।
ये चारों हुए थे निलंबित
- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सेतु निगम के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर एचसी तिवारी, परियोजना प्रबंधक केआर सूदन, सहायक अभियंता राजेश कुमार और अवर अभियंता लालचंद्र को निलंबित किया था।
क्या कहना है प्रोजेक्ट मैनेजर का
- प्रोजेक्ट मैनेजर के अनुसार हवा की वजह से डिस्प्लेसमेंट हो जाता है। हो सकता है इसलिए हादसा हुआ होगा। उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम यहां अपनी इन्वेस्टिगेशन के लिये आयी हुई थी। पिलर का स्प्रिंग फेल नहीं हुआ था। प्रोजेक्ट मैनेजर के अनुसार कोई ना कोई ऐसी बात हुई होगी जिससे ये बड़ी घटना घटी है।
- वहां ट्रैफिक बहुत ज्यादा रहता है। हम लगातार प्रशासन को इस परेशानी के बारे में बता रहे थे कि हमें काम करने में दिक्कत हो रही है। अधिकारी के अनुसार जिला प्रशासन की ओर से हमारी बातें मानी भी जाती रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी ओर से सिक्योरिटी के मानक पूरे किये जाते रहे हैं। हमारी तरफ से कोई लापरवाही नहीं हुई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.