पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआगरा. अभी तुम्हरी उम्र ही क्या है...यह बोलकर पति ने 5 बार अबॉर्शन कराया। 7 साल की लव-मैरिज में मैं 5 बार प्रेगनेन्ट हुई लेकिन एक भी बार उसने मेरी कोख बसने नहीं दिया। बोलता था- बेबी कुछ साल बाद हम प्लान करेंगे...। 9 दिसंबर 2017 को पीड़िता आगरा कलेक्ट्रेट और एसएसपी ऑफिस में रोते हुए पूरी आपबीती बताई। Love क्राइम सीरीज में DainikBhaskar.com एक ऐसा ही केस बता रहा है। स्पा पहुंची तो वहां का नजारा देख पत्नी के उड़ गए होश...
- मामला आगरा के ताजगंज इलाके का है। पीड़िता मोना ने बताया- 2010 में एक फ्रेंड के जरिए राकेश सिकरवार से मुलाकात हुई। यह गाइड का काम करता था।
- 'देखते-देखते हमारी मुलाकात प्यार में बदल गई। 23 मार्च 2010 को वो मुझे कैला देवी दर्शन कराने ले गया। उसने होटल में फिजिकल रिलेशन बनाने की कोशिश की। मना करने पर उसने मंदिर में लेकर जाकर शादी कर ली।''
- ''कुछ दिन बाद उसने गाइड का काम छोड़कर स्पा सेंटर खोल लिया। इसके बाद उसकी आदत चेंज कर ली। वो आए-दिन देर रात घर लौटता था। शक होने पर मोबाइल चेक किया। इसके बाद मेरे हाथ-पांव फूल गए। कुछ नंबर पर मुझे शक हुआ, छानबीन की तो पता चला- वो पहले से शादीशुदा है। उसके 2 बच्चे भी हैं।'
- 'इस बीच वो शादी के 7 साल हो गए। इस दौरान मैं 5 बार प्रेगनेंट हुई। वो हर बार एक ही बात कहता था- बेबी अभी तुम्हरी उम्र ही क्या है? कुछ साल बाद हम प्लान करेंगे। इसके बाद वो अबॉर्शन करवा देता था।'
- 'पति ने जब दूसरे के साथ संबंध बनाने की बात कई तो मेरा शक और पुख्ता हो गया। 27 अक्टूबर 2017 को किसी को बताए बिना उसके स्पा पहुंच गई। अंदर पहुंची तो वो एक लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में था। मैंने विरोध किया तो उसने ब्लेड से गला काट दिया।'
- 'स्पा में लगे सीसीटीवी में पूरा मामला कैद हो गया, लेकिन वो डीवीआर लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से मैं हॉस्पिटल पहुंची।'
- '9 दिसंबर 2017 को मेरे कलेक्ट्रेट और एसएसपी कार्यालय पहुंचने की जानकारी लगने के बाद वो अपने दोस्तों के साथ मेरे घर आ गया और मुझे धमकाने लगा। उसने रिवॉल्वर निकालकर फायर किया, लेकिन मिस हो गया।
- उस समय एसपी रूरल नित्यानंद का कहना था, मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है। फिलहाल, उसके पति ने स्टे ले रखा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.