पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोटा. मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली अफेयर्स ने नीट पीजी की काउंसलिंग को बेहतर बनाने व ऑल इंडिया कोटे में अधिक छात्रों को एडमिशन दिलाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब नीट पीजी की काउंसलिंग के दूसरे राउंड में सीटें ब्लाॅक करने को क्रिमिनल ऑफेंस माना जाएगा। इस संबंध में मंत्रालय ने हाल ही एक नोटिस जारी किया है। इसमें साफ कहा गया है कि कुछ स्टूडेंट्स जान-बूझकर सीटें ब्लाॅक खुद एडमिशन नहीं लेते हैं और दूसरों को भी वंचित कर देते हैं।
- नोटिस में कहा गया है कि इस हरकत के कारण पिछले साल नीट पीजी में करीब एक हजार सीटें ब्लाॅक रह गई थी। मंत्रालय काउंसलिंग की प्रक्रिया पर नजर रख रहा है। जानकर सीटें ब्लाॅक करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान भी रखा है। नीट पीजी में सभी एडमिशन स्टेट काउंसलिंग के जरिए ही होंगे।
आज आ सकता है नीट यूजी का महत्वपूर्ण फैसला
- नीट यूजी में महत्वपूर्ण फैसला अब मंगलवार को आ सकता है। सोमवार को 25 साल से अधिक आयु के उम्मीदवारों को शामिल करने, ओपन स्कूलिंग व एडिशनल बॉयोलाजी सहित अन्य को नीट के लिए पात्र करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में लंबी सुनवाई हुई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.