स्क्रैप छोड़कर भागे अपराधी सुरक्षाकर्मियों ने किया बरामद
भास्कर न्यूज|
रामगढ़ थाना क्षेत्र के सीसीएल सिरका पुराना कर्मशाला से बुधवार की रात 12-16 अपराधी भारी मशीन का स्क्रैप लेकर भाग रहे थे, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने बरामद किया है। पुराना एक्सवेशन में सिविल सुरक्षा गार्ड बंधन उरांव और सीसीएल गार्ड फारुख की ड्यूटी लगी थी। अपराधियों का दल कर्मशाला को घेरकर यहां रखें स्क्रैप भारी मशीन के टंकी को लेकर भागने लगे। इसकी भनक जैसे ही सुरक्षाकर्मी बंधन उरांव और फारुख को लगी, तो इसकी सूचना सीसीएल सुरक्षा गश्ती दल सिरका और अरगड्डा को दी गई। जैसे ही सीसीएल सुरक्षाकर्मियों का दल वाहनों द्वारा मौके पर पहुंचा। अपराधियों ने भारी डीजल टैंक स्क्रैप को कर्मशाला के बाहर पीछे वाले सड़क पर छोड़कर फरार
हो गए।
बरामद हाॅलपैक का स्क्रैप।