पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर। शहर में अवैध रूप से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने और उन्हें बेचने वालों के खिलाफ क्राइम ब्रांच की कार्रवाई सतत जारी है। टीम ने बुधवार को एमआईजी थाना क्षेत्र में कुख्यात गुंडे की पत्नी को गांजा बेचते हुए रंगे हाथ दबोचा है। उसके कब्जे से पुलिस ने तीन किलो 400 ग्राम गांजा जब्त किया है।
- एएसपी क्राइम ब्रांच अमरेंद्रसिंह चौहान की टीम ने बताया पकड़ी गई महिला संगीता नाड़िया (35) निवासी पाटनीपुरा है। उसका पति सईद नाड़िया इलाके का सूचीबद्ध गुंडा है। आरोपी संगीता ने बताया वह पति के साथ मिलकर अवैध रूप से गांजा बेचने का काम घर से ही कर रही थी। यह गांजा दोनों सेंधवा निवासी किसी दिलीप नामक युवक से लेकर आते थे।
- क्राइम ब्रांच ने सेंधवा पुलिस को भी युवक की जानकारी भेजी है। वहीं महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इधर, उसके पति सईद को भी जांच के बाद मामले में टीम आरोपी बनाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.