पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना / मोकामा भाई की हत्या का बदला लेने के लिए अपराधियों ने किसान रामबिलास यादव और उनके बेटे पप्पू यादव उर्फ शंकर यादव को गोलियों से भून डाला। घटना मोकामा के घोसवरी थाना के गोसाईं गांव में शुक्रवार को करीब 9.30 बजे उस वक्त हुई जब बाप-बेटा खलिहान में फसल की दौनी कर रहे थे। इसी बीच गाेसाई गांव का ही दिवाकर यादव और उसका गिरोह घोड़े पर सवार होकर आया और पप्पू के सिर में रायफल सटाकर गोली मार दी। शरीर के अन्य हिस्सों में भी उसे कई गोलियां दाग दी। उसके बाद वहां मौजूद रामविलास को गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी। घोड़े पर सवार होकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए अपराधी...
- बाप-बेटे की हत्या करने के बाद दिवाकर और उसका गिरोह घोड़े पर सवार होकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। करीब 50 राउंड गोलियां चलीं।
- दरअसल एक सप्ताह पहले दिवाकर के भाई अरुण यादव की हत्या हुई थी। इस हत्या में रामबिलास का एक बेटा नूनूलाल यादव भी आरोपी था।
- अरुण की हत्या में नूनूलाल का नाम आने के बाद से वह फरार चल रहा है।
- हालांकि एसएसपी मनु महाराज का कहना है कि इस दोहरे हत्याकांड के पीछे दोनों पक्षों के बीच महज डेढ़ फीट जमीन पर लगी रबी फसल की कटाई का विवाद था पर पीड़ित परिजन इस तरह के किसी विवाद से इनकार कर रहे हैं। अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी हो रही है।
भास्कर लाइव
- मैं अपने दादा और पापा के साथ खलिहान पर था। खलिहान से मैं काम पर जाने लगा। इसी दौरान गोलियां चलने की आवाज आई तो मैं लौट गया।
- मेरी दादी ने मुझे रोक लिया। इसी बीच दिवाकर यादव और उसके साथ एक और आदमी राइफल लेकर दौड़ते हुई मेरी तरफ बढ़ने लगा और गोलियां चलाने लगा।
- मेरी दादी ने मुझे भागने को कहा तो मैं बाइक से भाग गया वरना मेरी भी हत्या हो जाती।
(मृतक रामविलास के पोते और शंकर के बेटे सोनू ने जैसा बताया)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.