पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मंगेतर से मिलने गया था युवक, बदमाशों ने जला दी गाड़ी, पुलिस ने दर्ज किया केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। मंगेतर से मिलने गए एक युवक की गाड़ी अज्ञात बदमाशों ने जला दी। घटना के बाद युवक ने मंगेतर और परिजनों के साथ थाने पर पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। 

 

  • रावजी बाजार थाना पुलिस के अनुसार घटना जबरन काॅलोनी में मोहनलाल पिरोरे के यहां हुई। उनकी बेटी नेहा ने बताया कि उनका मंगेतर ललित रोशन निवासी जीवन की फेल (पाटनीपुरा) अपनी मेस्ट्रो स्कूटर (एमपी 09 एस आर 9969) से सोमवार को उनके घर मिलने आए थे।

 

  • रात में ललित जबरन कॉलोनी में ही रुके थे तभी दो बजे के करीब किसी ने उनके घर के बाहर खड़ी गाड़ी को पेट्रोल डालकर जला दिया। आग की लपटे देख पूरा परिवार जागा और पानी से आग बुझाई लेकिन तब तक गाड़ी पूरी चल चुकी थी।

 

  • नेहा का आरोप है कि गाड़ी को घर के पीछे रहने वाले नीलेश नामक युवक ने आग लगाई है। उसने बताया घटना के कुछ देर पहले वही इलाके में घूम रहा था। उससे उनका लेन-देन का पुराना विवाद है। पुलिस आरोपों के आधार पर युवक की भी पड़ताल कर रही है।

खबरें और भी हैं...