पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपराधियों ने गोली मारकर की युवक की हत्या, क्रिकेट खेलने को लेकर हुआ था विवाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

औरंगाबाद. बिहार के औरंगाबाद जिले के ओबरा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ विवाद था। एक युवक को दो दिन पहले अपने दोस्तों से विवाद हुआ था। रविवार रात को वह क्रिकेट खेलकर घर लौट रहा था तभी उसकी हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उसपर दो गोलियां दागी है। एक गोली हाथ में लगी तो दूसरी गोली गर्दन को भेदते हुए निकल गई। युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 

 

 

मृतक 23 वर्षीय अवनीश कुमार ओबरा थाना क्षेत्र के गोड़तारा गांव निवासी बालभगत सिंह का बेटा था। वह बिहटा में रहकर आईआईटी की तैयारी करता था। सूचना पाकर रात में ही ओबरा थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे। इसके कुछ ही देर बाद एसपी डॉ सत्य प्रकाश भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें उसके कुछ दोस्तों को नामजद आरोपी बनाया गया है। 


गोली की आवाज सुनकर दौड़े परिजन 

रविवार को रोज की तरह अवनीश अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गया था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा था। परिजन उसकी राह देख रहे थे तभी घर के नजदीक गोली चलने की आवास सुनाई दी। किसी अनहोनी की आशंका पर मुहल्ले के लोग वहां पहुंचे। परिजन भी वहां पहुंचे। मौके पर अवनीश का शव पड़ा था। 

 

दोस्तों से खुलेगा हत्या का राज
पुलिस ने रात में ही कई लोगों से इस मामले में पूछताछ की। मृतक अवनीश की दो दिन पूर्व क्रिकेट विवाद को लेकर कुछ दोस्तों से झगड़ा हुआ था। घटना के बाद से उसके कुछ दोस्त फरार चल रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि उसके दोस्तों से ही हत्या का राज खुलेगा।

खबरें और भी हैं...