\'कहानी 2\' को लेकर आलोचना झेलनी पड़ी थी : सुजॉय घोष
\'कहानी 2\' को लेकर आलोचना झेलनी पड़ी थी : सुजॉय घोष
यह फिल्म एक छह वर्षीया लड़की की कहानी थी, जिसके अंकला उसके साथ दुष्कर्म करते हैं।
घोष ने रविवार को ट्वीट कर कहा, \"\"\'कहानी 2 : दुर्गा रानी सिंह\' के बारे में बहुत से लोगों ने कहा कि \'ये फिल्म क्यों बनाई? उनके दिमाग में था कि छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कौन करेगा? लेकिन दुनिया में यह हो रहा है।\"\"
घोष का यह ट्वीट ऐसे मौके पर आया है, जब पूरा देश जम्मू के कठुआ में 8 साल की बच्ची से हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के बाद गुस्से में है।
--आईएएनएस