पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

​साथी सहित धराया इनामी बदमाश, पिस्टल, कारतूस और चाकू बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। इनामी बदमाश को क्राइम ब्रांच व खजराना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया है। पिछले चार माह से पुलिस बदमाश की तलाश कर रही थी। रविवार को पकड़ में आए इनामी बदमाश और उसके साथी के पास से पिस्टल, कारतूस व चाकू भी बरामद किया गया है।

 

खजराना क्षेत्र का गुंडा है

क्राइम ब्रांच एएसपी अमरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इनामी आरोपी शादाब लंगड़ा (33) पिता कादिर खान निवासी तंजीम नगर को उसके मामा के लड़के इरफान पिता नवाब खान निवासी सांवेर के साथ पकड़ा। शादाब से पिस्टल व कारतूस तो इरफान से चाकू बरामद किया गया है। शादाब खजराना थाने का कुख्यात गुंडा है। चार महीने पहले उसने एक व्यापारी से अवैध वसूली करते हुए पांच लाख रुपए की मांग की थी। नहीं देने पर गोली भी चलाई थी। 

 

भागने की फिराक में था
पूछताछ में पता चला कि वह इरफान के साथ उसकी गाड़ी से राजस्थान भागने की फिराक में था। वह प्रॉपर्टी ब्रोकर का काम भी करता था। उस पर खजराना, रावजी बाजार, सदर बाजार सहित अन्य थानों में अवैध हथियार रखने, मारपीट, अवैध वसूली सहित 18 मामले दर्ज हैं। खजराना में वारदात को अंजाम देने के बाद वह राजस्थान व अजमेर शरीफ की दरगाह और धार्मिक स्थलों पर घूमकर फरारी काट रहा था। इधर, इरफान से पूछताछ में पता चला कि वह खेती व दुग्ध व्यवसाय करता है। पूर्व में सोनकच्छ में मारपीट व लूट के केस में जेल भी जा चुका है। घटना के बाद शादाब उसके घर में कुछ दिन रुका भी था। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। 


 फौजा और अद्दा से चल रहा था विवाद, कर देते हत्या 
 एएसपी चौहान ने बताया शादाब का फौजा और अद्दा से अवैध वसूली को लेकर विवाद चल रहा था। शादाब की दोनों से तनातनी बनी हुई थी। इसे लेकर आगामी वक्त में हत्या भी हो सकती थी। हालांकि इस संबंध में ओर भी जानकारी निकाल जा रही है। वहीं ये भी पता चला है कि वर्ष 2015 में खजराना में छोटू नामक व्यक्ति की हत्या हुई थी। हत्या में शादाब ने उसके स्थान पर किसी ओर को आरोपी के रूप में पेश करवा दिया था। उस संबंध में हत्या के केस की फाइल भी निकाली जा रही है।

खबरें और भी हैं...