सीआरपीएफ ने ग्रामीणों के बीच बांटे दैनिक उपयोग के सामान
रनिया| सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सीआरपीएफ ई 94 बटालियन के द्वारा शनिवार को रनिया में कार्यक्रम आयोजित ग्रामीणों के साथ आपसी विश्वास बनाए रखने के लिए जरूरत के कई सामान वितरण किये गये । इनमें 12 पानी की टंकी, 67 मच्छर दानी, 10 सोलर लाइट, 50 स्कूल बैग, स्टेशनरी और किसानों के बीच बीज का वितरण किया गया। जिसमें हरासुकु, गड़सिदम, तांबा,जलमंदि, हतनदा सहित अन्य गांवों के ग्रामीण लाभांवित हुए। मौके पर इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह रावत, थाना प्रभारी अरबिंद कुमार, जिला परिषद सदस्य बिराजमनी सुरीन,उप निरीक्षक नयन सिंह, सहायक उप निरीक्षक जर्नल सिंह, हवलदार तेजा राम, नरेश सिंह तोमर, शर्मा राम, सिपाही रितेश कुमार, एमडी मुस्ताक, रमेश राम आदि उपस्थित थे।