पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबिलासपुर। एक बार फिर एक सीआरपीएफ जवान ने आत्महत्या कर ली। जवान ने खुद को गोली मारी है। घटना के सामने आने के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि जवान के खुदकुशी करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
- मामला बिलासपुर के सकरी स्थित बटालियन का है। यहां पर सीआरपीएफ के एसआई पुष्पेंद्र सिंह ने खुद को गोली मार ली। गोली मारने के बाद एसआई की मौके पर ही मौत हो गई।
- सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि आखिकार जवान ने खुद को गोली क्यों मारी है।
- बता दें कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जितने जवान शहीद नहीं हुए हैं, उससे कहीं ज्यादा आत्महत्या और अन्य कारणों से उनकी मौत हुई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.