पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hamirpur News Crusher Lease Holders Unite To Show Strength Declare Continuation Of Strike

क्रशर-लीज होल्डर्स ने एक होकर दिखाई ताकत, हड़ताल जारी रखने का किया एलान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राज्य सरकार द्वारा जारी नए खनन नियमों को क्रशर मालिक और ओपन सेल लीज होल्डर मानने को तैयार नहीं है। रक्कड़ कॉलोनी में 6 जिलों के क्रशर और ओपन सेल लीज होल्डरों ने बैठक कर खनन नियमों के विरुद्ध चल रही हड़ताल को जारी रखने का ऐलान किया।

हिमाचल क्रशर एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन डिपंल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान एक संयुक्त संघर्ष समिति गठित करने का भी निर्णय लिया। यह संघर्ष समिति सरकार से क्रशर और ओपन सेल लीज होल्डरों को पेश आ रही समस्याओं से अवगत करवाएगी।

क्रशर होल्डर्स ने सरकार के निर्णय को गलत करार देते हुए कहा कि सरकार क्रशर उद्योग से अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है, जिसे सहन नहीं किया जायेगा। बैठक में कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, ऊना, सोलन और सिरमौर जिला के क्रशर और ओपन सेल लीज होल्डरों ने हिस्सा लिया। डिपंल ठाकुर ने कहा कि नई नीति में एफआईआर दर्ज करने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि हमें अपने कार्यों के साथ सामाजिक कार्य भी करने पड़ते है, जिसमें अब एफआईआर की बात लिखी गई है, जिसे क्रशर एसोसिएशन कतई सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि क्रशर एसोसिएशन हमेशा ही प्रदेश विकास के लिए कार्य कर रही है, ऐसे में सरकार को हमारी मांगों पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्रशर उद्योग का देश और प्रदेश के विकास में अहम योगदान रहता है, लेकिन सरकार द्वारा जारी नए नियमों में जगह-जगह एफआईआर दर्ज करके क्रशर उद्योग से जुड़े लोगों को अपराधियों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। डिपंल ने कहा कि सरकार ने हमारी कुछ मांगों पर ध्यान दिया है, लेकिन बड़ी मांग को नजरअंदाज किया है, जिस पर सरकार को सोचना चाहिए।

उधर, कांगड़ा क्रशर एसोसिएशन के अध्यक्ष रणवीर निक्का ने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर रविंद्र ढिल्लों, राहुल पठानिया कांगड़ा, आरएस ठाकुर चंबा, आशीष शर्मा हमीरपुर, सन्नी जैन, विजय चोपड़ा, सुरजीत सिंह बद्दी, समेत अन्य माैजूद रहे।

खबरें और भी हैं...