पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजगदलपुर. मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती 4 साल के बच्चे यूकेश ने अंतत: सही इलाज के अभाव में सोमवार की सुबह तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। यह बच्चा पिछले गुरूवार से हास्पिटल में भर्ती था। उसका पेट अचानक ही फूल गया था और उसे मेकॉज में गंभीर अवस्था में लाकर भर्ती किया गया था। उसकी बीमारी जानने के लिए डॉक्टरों ने उसके पेट का सीटी स्कैन करने की बात कही।
सीटी स्कैन जांच के लिए इस बच्चे के पिता के पास पैसे नहीं थे, न ही उनके पास गरीबी रेखा या स्मार्ट कार्ड है। इसके अभाव में 5 दिनों तक वह वार्ड में ही पड़ा रहा। डॉक्टरों को अंत तक यही पता नहीं चल पाया कि आखिर बच्चा कौन सी बीमारी की चपेट में है। किरंदुल इलाके से गुरूवार को पेट फूलने, पेशाब नहीं होने की शिकायत के बाद 4 वर्षीय यूकेश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था।
यहां आते ही पहले कैथेटर लगाया गया। इससे कुछ यूरीन बाहर तो आई लेकिन पेट की सूजन कम नहीं हुई । डॉक्टरों को आगे के इलाज या रायपुर रेफर करने के लिए बीमारी का कारण जानना जरूरी था लेकिन 5 दिनों में बच्चे का सीटी स्कैन ही नहीं हो पाया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.