आईफा कैंपस में क्यूबिंग प्रतियोगिता आज सुबह 9.30 बजे से
सिटी रिपोर्टर|आईफा कैंपस में 15 मार्च को क्यूबिंग प्रतियोगिता सुबह 9:30 बजे से होगी। इस प्रतियोगिता में कई राउंड होंगे, मसलन 3X3, 4X4, वन-हैंडेड और ब्लाइंफोल्डेज। प्रतियोगिता में तय समय पर क्यूब को सॉल्व करना होगा। इस रोमांचकारी प्रतियोगिता में प्रति सेकंड वॉर होगा। जो प्रतिभागी न्यूनतम समय में अपना कार्य पूूरा करेंगे, उन्हें विजेता घोषित किया जाएगा। वर्ल्ड क्यूब एसोसिएशन के प्रतिनिधि आकाश रूपेला इस प्रोग्राम की अध्यक्षता करेंगे। प्रोग्राम सूत्रधार जैद अली होंगे। यह जानकारी मो. साबिर हुसैन ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की पूरी तैयारियां हो गई हैं।