पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आईफा कैंपस में 15 मार्च को होगी क्युबिंग प्रतियोगिता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर . रांची

आईफा कैंपस में 15 मार्च को क्युबिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में कई राउंड होंगे, मसलन 3X3, 4X4, वन-हैंडेड और ब्लाइंफोल्डेज। प्रतियोगिता में दिए गए समय पर क्यूब को सॉल्व करना होगा। इस रोमांचकारी प्रतियोगिता में प्रति सेकंड वॉर होगा। जो प्रतिभागी न्यूनतम समय में अपना कार्य पूूरा करेंगे उन्हें विजेता घोषित किया जाएगा। वर्ल्ड क्यूब एसोसिएशन के प्रतिनिधि आकाश रूपेला इस प्रोग्राम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम के सूत्रधार जैद अली होंगे। कार्यक्रम संबंधी जानकारी आईफा के डायरेक्टर मो साबिर हुसैन ने दी। उन्होंने बताया कि रांची में इस तरह का आयोजन पहली बार हो रहा है।

खबरें और भी हैं...