पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबड़वानी. डिहाइड्रेशन के चलते मंगलवार को तेंदुए का 5 माह का बच्चा सुस्त हो गया। वन विभाग की टीम ने बावनगजा क्षेत्र के बीट कक्ष क्रमांक 72 से पकड़कर उसे पशु अस्पताल में सलाइन चढ़ाया। यहां डॉ. महेंद्र बघेल ने बताया डिहाइड्रेशन के कारण कमजोर हो गया था। प्राथमिक इलाज दिया गया। अभी उसे ईको सेंटर में रखा गया है। एसडीओ बड़वानी एमएस मौर्य ने बताया ग्राम वन समिति सदस्यों ने सूचना दी थी। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन कर उसे पकड़ा गया।
कोई हमला नहीं हुआ लेकिन अलर्ट जरूरी
एसडीओ मौर्य ने बताया बावनगजा क्षेत्र से जंगल लगा हुआ है। इस कारण तेंदुए की आवाजाही बनी रहती है। लेकिन पास ही में गांव होने से अलर्ट रहना जरूरी है। गर्मी बढ़ने के साथ पानी की तलाश में गांवों तक पहुंचने लगे हैं। ग्राम वन समिति के सदस्यों की सक्रियता से क्षेत्र में कोई घटना नहीं हुई है। बावजूद लोगों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
इसलिए बिगड़ी लू से शावक की तबीयत
क्षेत्र में इन दिनों तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तक जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों से सटे जंगलों में पानी की काफी कमी हो गई है। तेंदुए और शावक मजबूरन बस्ती वाले हिस्से में आ रहे हैं। पकड़ा गया तेंदुआ भी बावनगजा क्षेत्र में पानी और भोजन की तलाश में ही आया लेकिन यहां भी पर्याप्त पानी नहीं मिलने और लू से उसकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर्स ने बताया उसकी तबीयत में अब सुधार है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.