पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबंगलुरू. कर्नाटक में बीजेपी सरकार बनाने के करीब है। अब तक मिले रुझानों के मुताबिक, बीजेपी (109) राज्य में बहुमत के करीब दिख रही है। वहीं, रुझानों के अनुसार कांग्रेस को 71 और जेडीएस को 40 सीट मिलती दिख रही हैं। अगर कांग्रेस की बात करें तो पार्टी से एक और राज्य छिन चुका है। अब कांग्रेस के पास पंजाब, मिजोरम और पुडुचेरी ही बचे हैं। आबादी के हिसाब से देखा जाए तो कांग्रेस का राज अब सिर्फ देश के 2.5 फीसदी हिस्से पर रह गया है। मिजोरम में इसी साल चुनाव भी होने हैं। अगर कांग्रेस ये राज्य भी हार जाती है तो उसकी स्थिति काफी खराब हो जाएगी। इसमें भी चौंकाने वाली बात ये है कि क्षेत्रीय दलों का कंट्रोल कांग्रेस से ज्यादा है।
ब्रीफ प्वाइंट
- देश के 69% पर बीजेपी का राज है।
- कांग्रेस अब देश के सिर्फ 2.5% आबादी पर सिमट गई है।
- क्षेत्रीय दलों की स्थिति अब राष्ट्रीय दल कहे जाने वाले कांग्रेस से बेहतर है।
- क्षेत्रीय दल भारत की 28% आबादी पर राज कर रहे हैं।
यूपीए के राज्य - 2.5% आबादी
| राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | आबादी का प्रतिशत |
| पंजाब | 2.30% |
| मिजोरम | 0.09% |
| पुडुचेरी | 0.10% |
एनडीए के राज्य - 69% अाबादी
| कर्नाटक | 5.05% |
| सिक्किम | 0.05% |
| नागालैंड | 0.16% |
| त्रिपुरा | 0.30% |
| मेघालय | 0.24% |
| हरियाणा | 2.09% |
| छत्तीसगढ़ | 2.1% |
| जम्मू-कश्मीर | 1.04% |
| उत्तराखंड | 0.84% |
| हिमाचल | 0.57% |
| गोवा | 0.12% |
| मणिपुर | 0.22% |
| अरुणाचल | 0.11% |
| उत्तर प्रदेश | 16.5% |
| महाराष्ट्र | 9.28% |
| बिहार | 8.6% |
| मध्य प्रदेश | 6% |
| राज्यस्थान | 5.6% |
| गुजरात | 5% |
| झारखंड | 2.7% |
| असम | 2.6% |
क्षेत्रीय दलों के राज्य - 28% आबादी
| प. बंगाल | 7.5% |
| तमिलनाडु | 6% |
| आंध्र प्रदेश | 4% |
| ओडिशा | 3.47% |
| तेलंगाना | 2.9% |
| केरल | 2.76% |
| दिल्ली | 1.38% |
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.