पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ठाकुरगांव में ग्राहक और शराब दुकान के स्टाफ में मारपीट, केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ठाकुरगांव | बस स्टैंड में स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के स्टाफ सूरज भारती और ग्राहक ठाकुरगांव निवासी जगदीश गोप के बीच मारपीट में सूरज भारती घायल हो गया। जगदीश गोप अपने सहयोगियों के साथ शराब लेने गया था। उधार में शराब मांग रहा था। सूरज ने उधार देने से इंकार किया तो दोनों में बकझक होते बात मारपीट तक पहुंच गई, जिसमें सूरज भारती को माथा में चोट लगने से वह घायल हो गया। मामले पर सूरज ने ठाकुरगाव थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं...