पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • CWG 2018 Manika Batra Chosen Table Tennis On Modeling First Woman To Win Four Medals

कॉमनवेल्थ गेम्स : मॉडलिंग को छोड़ टेबल टेनिस चुनने वाली मनिका 4 मेडल जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्पोर्ट्स डेस्क.  गोल्ड कोस्ट में खेले जा रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में वुमन टेबलटेनिस को लीड कर रही दिल्ली की मणिका बत्रा ने देश को 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है। वे टेबलटेनिस के इतिहास में 4 मेडल जीतने वाली पहली महिला प्लेयर बन गई हैं। मिक्स्ड डबल्स के ब्रॉन्ज मेडल मैच में उन्होंने साथियान गणशेखरण के साथ मिलकर अपने ही देश के अंचत शरत कमल और मौमा दास की जोड़ी को हराया। प्रोफेशनल टेबलटेनिस की शुरूआत से पहले उन्हें मॉडलिंग का ऑफर आया था। लेकिन, मणिका ने मॉडलिंग को छोड़ टेबलटेनिस को चुना। मणिका की मां सुषमा बत्रा का कहना है कि मुझे खुशी है कि उसने देश के लिए कुछ करने के लिए सही रास्ता चुना। 


मिला था मॉडलिंग ऑफर 
-नारायणा विहार दिल्ली की रहने वाली मणिका को जीएस एंड मैरी कॉलेज में पढ़ते वक्त मॉडलिंग का ऑफर मिला था। वह इस ओर भी अपना करियर बना सकती थीं। लेकिन उन्होंने टेबल टेनिस में ही अपनी मेहनत जारी रखी। मणिका ने बताया कि वह चार साल की उम्र से टेबल टेनिस खेल रही हैं। 

-उन्होंने कहा, "खुदकिस्मत हूं कि मेरे खेल की वजह से ही मुझे कॉमनवेल्थ गेम्स में लीड करने का मौका मिला और लीडर होने का रोल मैं अच्छे से निभा सकी। सिंगापुर की दोनो टॉप रैंक की प्लेयर को हराना सुखद अनुभव रहा। लेकिन डबल्स में उनसे ही मिली हार से जरूर थोड़ी निराशा हुई।" 

 

जर्मनी में ट्रेनिंग का फायदा 
-मणिका ने बताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने के लिए जर्मनी में एक महीने की स्पेशल ट्रेनिंग में हिस्सा लिया। वहां पर गेम में तेज सर्विस, स्मैश और गेंद कंट्रोल को बेहतर करने का अभ्यास किया। ट्रेनिंग का फायदा ही उन्हें इस कॉमनवेल्थ गेम्स में मिला।

 

कॉमनवेल्थ गेम्स में मणिका का प्रदर्शन 
-मणिका सिंगापुर की वर्ल्ड नंबर-4 फेंग तेनवे (वुमेन्स टीम) और पूर्व वर्ल्ड नंबर-9 मेंगयू यू (सिंगल्स) को हराकर गोल्ड जीतने में सफल रहीं। इन दोनों की जोड़ी से ही डबल्स के फाइनल में मणिका को हार का सामना करना पड़ा। 

इवेंट मेडल
वुमेन्स टीम गोल्ड
वुमेन्स डबल्स सिल्वर
वुमेन्स सिंगल्स गोल्ड
मिक्स्ड डबल्स ब्रॉन्ज

 

मणिका की उपलब्धि 

-मणिका ने 2011 में चिली ओपन में अंडर-21 आयुवर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया। 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स क्वार्टरफाइनल तक पहुंची। कॉमनवेल्थ टेबलटेनिस चैंपियनशिप में 3 मेडल जीते।
-2016 साउथ एशियन गेम्स में 3 गोल्ड देश को दिलाए। वुमन डबल्स, मिक्सड डबल्स और टीम में ये गोल्ड हासिल किए। वह रियो ओलिंपिक में कोटा प्राप्त कर सकीं। लेकिन ओलिंपिक में पहले राउंड में ही हार का सामना करना पड़ा। 
- मणिका ने वर्ल्ड टेबल टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल तक पहुंचने वाली भारत की पहली महिला प्लेयर बनीं। वे इस समय भारत की नंबर वन प्लेयर हैं। 

खबरें और भी हैं...